देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
हम है नौसेना हम है भारत के सारथी से गूंज उठा ज्ञान दिशा का प्रांगण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
आज ज्ञान दिशा स्कूल में नौसेना दिवस धूमधाम से मनाया गया। देश की जलसेना के सम्मान में स्कूल के बच्चों ने चित्रकला, पोस्टर मेकिंग, नृत्य एवं इको फ्रेंडली नेवी मॉडल बनाए। भारत जैन महामंडल अध्यक्ष,
समाजसेवी ओम बांठिया ने कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों के द्वारा आर्टवर्क की हौंसला अफजाई करते हुए देश की नौसेना के महत्व को बच्चों को बताया। संस्था प्रधान विशाल पटवारी ने बताया कि नेशनल फेस्टिवल्स का सेलिब्रेशंस कर बच्चों में देशप्रेम की अलख जगाना ज्ञान दिशा के कार्यक्रम का एक मुख्य अंग है। इनके द्वारा भारत देश के बारे में बच्चों को बहुत अच्छे से समझ बनती है। सचिव श्वेता पटवारी ने बताया कि आज के कार्यक्रम में बच्चों ने नौसेना दिवस पर नौसेना एंथम गायन, नृत्य, नेवी मॉडल्स एवं चित्रकला द्वारा इस देश के नौसैनिकों के बलिदान और साहस को दर्शाया। कार्यक्रम के विशिष्ट आकर्षण रहा बच्चों द्वारा विभिन्न जहाजों के बेड़े एवं नौसैनिकों के मिनिएचर मॉडल्स।
कार्यक्रम में संस्था के संदीप ढेलरिया सहित पदाधिकारी एवं स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।

Subscribe to my channel


