उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
गोला गोकर्णनाथ में लेखपाल द्वारा फर्जी निवास प्रमाण पत्र जारी करने का मामला

डॉ संजय कुमार पांडे स्टेट हेड उत्तर प्रदेश बस्ती टाइम्स 24 न्यूज़ चैनल जनता की आवाज se मोबाइल नंबर 737632 6175
गोला गोकर्णनाथ (खीरी) : तहशील गोला गोकर्णनाथ ब्लाक बिजुआ की ग्राम पंचायत लखहा अलीगंज में एक फर्जी निवास प्रमाण पत्र जारी करने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत लखहा अलीगंज की निवासी किरन देवी, पत्नी इच्छाराम ने अपनी निवास स्थिति के सत्यापन के लिए आवेदन किया था। लेकिन लेखपाल ने बिना जांच किए, उक्त महिला को अजान ग्राम पंचायत गोला गोकर्णनाथ का निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया।
चौंकाने वाली बात यह है कि इस प्रमाण पत्र पर लेखपाल, उप जिलाधिकारी और तहसीलदार के डिजिटल हस्ताक्षर भी पाए गए हैं। यह प्रमाण पत्र पूरी तरह से फर्जी तरीके से जारी किया गया, जिससे प्रशासनिक लापरवाही और गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।

Subscribe to my channel


