पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

ककरहटी मेन रोड अतिक्रमण से हुआ मुक्त चला देवेन्द्रनगर प्रशासन का बुलडोजर

लोकेसन=ककरहटी

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

मो.9111197808

*ककरहटी मेन रोड अतिक्रमण से हुआ मुक्त चला देवेन्द्रनगर प्रशासन का बुलडोजर*

 देखा जाए तो अतिक्रमण से सभी कोई परेशान है सारा प्रशासन इस और काम करते-करते थक रहे लेकिन अतिक्रमण करने वाले बाज नहीं आ रहे इसी क्रम में सड़क किनारे रखे डिब्बो को प्रशासन ने हटाया।और ककरहटी मे प्रशासन एवं नगर परिषद की संयुक्त टीम ने आतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाया। नगर के मुख्य मार्ग पुलिस चौकी से शुरू हुई कार्रवाई गुनौर रोड सलीम मंसूरी के मकान तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन एवं नगर परिषद ने शनिवार की सुबह से शाम तक बड़ी कार्रवाई की। अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटाकर सामान भी जब्त किया। नगर परिषद पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान *पन्ना एसडीएम, देवेन्द्रनगर तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, सीएमओ, उपयंत्री नगर परिषद गुनौर, चौकी ककरहटी प्रभारी आर आर प्रजापति, देवेन्द्र नगर थाना प्रभारी रामहर्ष सोनकर* सहित पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य मार्ग पर स्थित अवैध अतिक्रमण,अस्थाई डिब्बा,अवैध ठेलों पर परिषद का बुलडोजरचला,कार्रवाई के दौरान दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की ओर से अतिक्रमण किए गए स्थानों को खाली कराया गया। वही कुछ ने बुलडोजर के पहुंचने से पहले ही अपना हटा दिया।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button