उत्तर प्रदेशखेलदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

7वें प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के पूर्व दिवस पर एन. आई. एच. द्वारा आयोजित की गई ‘बाइक राइड…

 

बस्ती। 7वें प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के पूर्व दिवस पर ‘नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हॉलिस्टिक हेल्थ द्वारा ‘बाइक राइड’ का आयोजन किया गया!

गाँधी स्मृति एवं दर्शन समिति (सांस्कृतिक मंत्रालय, भारत सरकार) एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से आम जनता को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार 17 नवंबर, 2024 प्रातः 7:30 बजे नेशनल स्टेडियम (इंडिया गेट, नई दिल्ली) से राजघाट तक यह ‘बाइक राइड’ आयोजित की गई!

‘बाइक राइड’ को विश्व प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिस्वरूप रॉय चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया!

 अपने उदबोधन में डॉ बिस्वरूप ने बताया की प्राकृतिक भोजन स्वास्थ्य के लिए श्रेष्ठकर हैँ जिसमे मौसम के फल, सब्जियाँ व मिलेट्स का प्रयोग करने से हम जीवनभर स्वस्थ रह सकते हैँ!

उन्होंने कहा की इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स का चीफ एडिटर होने के नाते हमारे पास अनेक कार व बाइक कम्पनीयों के रिकॉर्ड बनते हैँ।

एन.आई.एच.चेयरमैन डॉ विनोद कश्यप ने बताया की एन.आई.एच.द्वारा पिछले 5 वर्षो से निरंतर कैंप, सेमिनार, कांफ्रेंस,लेक्चर आदि के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान देशभर में चलाया जा रहा है!

वर्ष 2022 में ऋषिकेश में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस के दौरान दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से ऋषिकेश तक 75 बाइक्स की ‘स्वास्थ्य जागरूकता’ रैली निकाली गई थी!

पुनः 8-9 फरवरी, 2025 को ऋषिकेश में होने वाली ‘योग एवं हॉलिस्टिक हेल्थ’ पर होने वाली इंटरनेशनल कांफ्रेंस के अवसर पर दिल्ली से ऋषिकेश तक बाइक रैली आयोजित की जाएगी।

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हॉलिस्टिक हेल्थ के आजीवन सदस्य प्रोफेसर डॉ नवीन सिंह ने बताया कि एन.आई.एच.का उद्देश्य केवल यही है की लोग बीमार न हों, यदि बीमार होते हैँ तो प्राकृतिक उपायों द्वारा स्वस्थ हों।

डॉ नवीन सिंह ने बताया कि देशभर से पधारे 50 बाइक सवारों ने इस ‘राइड’ के माध्यम से दिल्ली की आम जनता को प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ रहने का सन्देश दिया!

गाँधी दर्शन -राजघाट में संपन्न हुईं इस यात्रा में सहभागी बने राइडर्स को डॉ. विनोद कश्यप ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

यात्रा को सफल बनाने में एन. आई. एच. हेल्थ अंबेसडर श्री भानू प्रताप सिंह व उनकी टीम तथा पुरानी दिल्ली के प्रसिद्ध ‘लोटन जी’ के वंशज श्री ओमप्रकाश जी का अतुलनीय योगदान रहा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button