बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बालोतरा में संगठन पर्व जिला कार्यशाला का हुआ आयोजन 

भाजपा के लिए संगठन चुनाव एक पर्व है : चंदेल  प्रत्येक कार्यकर्ता का संगठन में होता सम्मान : मेहता

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा संगठन पर्व कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिला चुनाव प्रभारी सतीश चंदेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद मेहता,पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी,जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी,महंत निर्मल दास,जिला महामंत्री मालाराम बावरी,अमराराम सुंदेशा,जिला चुनाव सह प्रभारी महेश बी चौहान,सभापति सुमित्रा जैन,गुड़ामालानी प्रधान बिजलाराम ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।

जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने कहा कि कार्यशाला में जिला चुनाव प्रभारी सतीश चंदेल व मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे प्रसन्न चंद मेहता ने संगठन चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान दी।

चंदेल ने कहा कि भाजपा में संगठन के दायित्वों का बदलाव करना एक सतत प्रक्रिया है ,संगठन में परिवर्तन से प्रत्येक कार्यकर्ता को अवसर मिलता है वे अपने नवीन दायित्व को पाकर कार्यकर्ता समर्पण भाव के साथ भाजपा को मजबूत करने को लेकर प्रयास करता है। भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं को समानता व समरसता का समावेश करते हुए दायित्व मिलता है।यह प्रक्रिया भाजपा के लिए एक पर्व के समान होती है।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद मेहता ने कहा कि भाजपा परिवार वाद व जातिवाद से ऊपर उठकर सोचने वाली पार्टी है जिसमें हर वर्ग के कार्यकर्ता को उचित स्थान, दायित्व व सम्मान मिलता है।

जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने कहा कि संगठन पर्व कार्यशाला प्रत्येक मंडल पर भी रखी जाएगी जिसके लिए प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे उन्होंने उपस्थित सभी मंडल अध्यक्ष को 15 नवंबर तक अपने मंडल पर कार्यशाला आयोजित करने को लेकर निर्देश दिए।

पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे आधार स्तम्भ है कार्यकर्ताओं के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे कार्यकर्ता आमजनता से जुड़ाव रखता है जिसके माध्यम से जन समस्याओं का समाधान होता है।

इस अवसर पर बालोतरा जिला के जिला पदाधिकारी,सभी मंडल अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्ष,वरिष्ठ नेता, पार्षद व सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button