देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने पर जताई खुशी 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा के कार्यकर्ताओं द्वारा हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने पर पटाखे फोड़ कर एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशियाँ मनाई।

जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि हरियाणा में लगातार भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है इसी को लेकर बालोतरा में स्थानीय डाक बंगला पर कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे फोड़े गए व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियाँ मनाकर बधाई दी।

बालोतरा जिला महामंत्री मालाराम बावरी ने कहा कि भाजपा में लोगो का विश्वास निरंतर बढ़ता जा रहा है आज जंहा हरियाणा में भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाई है वहीं धारा 370 हटाने के बाद भी जम्मू कश्मीर में भी भाजपा ने अपनी सीटे बढ़ाई है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याण कारी नीतियों से हर कोई प्रभावित हो रहा है।

बालोतरा जिला प्रभारी राजेंद्र बोराणा व जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ने जिस तरह से हरियाणा में विजय हासिल की है उसी तरीके से आगामी दिनों में पुरे भारत वर्ष में सभी राज्यों में भाजपा का परचम लहराएगा।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनितिक संगठन बन गया है जो प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान,सभापति सुमित्रा जैन,पूर्व सभापति पारस भंडारी, भवानी सिंह टापरा,कांतिलाल हुंडिया,हितेश पटेल,खेताराम प्रजापत,महिपाल सिंह करनोत,जगदीश सिंह राजपुरोहित, अशोक व्यास,गणपत सिंह भाटी,बनाराम जाणी,मिश्रीमल सुथार, वासुदेव अग्रवाल,रूपाराम प्रजापत, दिनेश सैनी, कपिल दवे, लूनाराम माली,चेलाराम घांची,नारायण जीनगर,लक्ष्मण माली,जगदीश जाखड़ सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button