उत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

वैदिक संकारों को जनप्रिय बनाना आर्य समाज का उद्देश्य – ओम प्रकाश आर्य

 बस्ती 20 सितम्बर।

आर्य समाज नई बाजार बस्ती के 51वें वार्षिकोत्सव के महत्व को समझाने और समाज को वैदिक संस्कारों को जनप्रिय बनाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित है। यह जानकारी देते ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार  बस्ती ने बताया कि वेद प्रचार मण्डल बस्ती द्वारा शिव मंदिर तिवारी टोला बस्ती में आचार्य सुरेश जोशी अल्मोड़ा के ब्रह्मत्व में वैदिक यज्ञ संपन्न कराया गया जिसमें अनीता – अजीत पाण्डेय योग शिक्षक भारत स्वाभिमान ट्रस्ट यूनिट बस्ती मुख्य यजमान रहे। यज्ञ कराते हुए आचार्य सुरेश जोशी ने बताया कि संस्कार व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है और यह माता पिता, आचार्य और विद्वानों की सेवा और सानिध्य से प्राप्त होती है। इसको धन ऐश्वर्य से नहीं प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को अपने जीवन को सफल बनाने के लिए यज्ञ हवन करने की प्रेरणा दी। भजनोपदेशक सत्येन्द्र वर्मा ने लोगों को दैनिक यज्ञ का लाभ और उपयोगिता के बारे में बताते हुए ईश्वर की महानता के बारे में बताया। पण्डिता रुक्मिणी देवीने बताया कि यज्ञ करने से हमारे पास पुण्य एकत्र होते हैं क्योंकि हम ईश्वर की व्यवस्था में सहयोग कर रहे होते हैं। घर में संस्कारों को बनाने के लिए उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए परिवार में संस्कारयुक्त वातावरण बनाने का सुझाव दिया। आचार्य सुरेश जी ने भगवान शंकर के वास्तविक स्वरूप समझाते हुए उन्ही से साधना, योग, ध्यान और पराक्रम सीखने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर राधेश्याम आर्य, बुद्धदेव आर्य, उपेन्द्र आर्य, नीलम मिश्र, महिमा आर्य, सोनी पाण्डेय, दिव्यांशु जायसवाल, प्रभावती तिवारी, उर्मिला तिवारी, पवित्री, गायत्री, नीलम मिश्रा, सुमित, सिमरन गुप्ता, अशीष बरनवाल, प्रज्ञा पाण्डेय, रामरती, सत्येंद्र आर्य, राधेश्याम और कन्हैया लाल तिवारी सहित अनेक लोग सम्मिलित रहे।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button