
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा सर्वाधिक सदस्य बनाने को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे है जिसको लेकर गुरुवार को जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने सिणधरी मंडल का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ फीडबैक बैठक रखी गई।
जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि जिला अध्यक्ष राजगुरु सक्रियता के साथ सेवा पखवाड़ा व सदस्यता अभियान को लेकर पुरे जिले के दौरे पर है उन्होंने पिछले 3 दिन में अपने प्रयासों से कार्यकर्ताओं के सहयोग से सैकड़ो की संख्या में भाजपा के साथ सदस्य जोड़े है। गुरुवार को उनके साथ सदस्यता अभियान के जिला संयोजक मालाराम बावरी,जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा, जिला मंत्री खेताराम प्रजापत,शंकर भाटी सहित जिला पदाधिकारियों ने सिणधरी व बालोतरा शहर में जन सम्पर्क किया।
राजगुरु ने कहा कि हमारा प्रथम प्रयास यही है कि प्रत्येक व्यक्ति को भाजपा के साथ जोड़ा जाए अगर प्रत्येक कार्यकर्ता धरातल पर उतर कर सदस्यों को जोड़ने का कार्य करें तो आज असंख्य लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को लेकर हमारा इंतजार कर रहे है इसके साथ ही सेवा पखवाड़ा को लेकर भी कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जा रहा है भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सेवा योजनाओं से जुडा हुआ है बस हम सभी को अपने सेवा कार्यों को सेवा पखवाड़ा के रूप में करना होगा।
मालाराम बावरी ने उपस्थित लोगो को सदस्यता अभियान से जुड़ने की प्रक्रिया से अवगत करवाया व कहा कि बालोतरा जिले को प्रदेश में प्रथम रखने का प्रयास करना होगा।
इस अवसर पर पवन लक्षकर, अमर सिंह राजपुरोहित, विष्णुपाल सिंह, राणाराम प्रजापत, रामाराम प्रजापत, जयराम प्रजापत, तगाराम घांची, जोगेंद्र आचार्य, पुखराज प्रजापत सहित सदस्य मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


