देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

सदस्यता अभियान को लेकर जिला अध्यक्ष राजगुरु ने किया जन संपर्क 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

सदस्यता अभियान को गति देने के लिए बालोतरा जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने बालोतरा शहर में बूथ पर संपर्क अभियान चलाया।

जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान के प्रति आमजन को जागरूक करने को लेकर जिला अध्यक्ष राजगुरु ने बूथ अध्यक्षों को सदस्य बनाकर दुपट्टा पहनाकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान की व सदस्यता अभियान के लिए जन जन से संपर्क किया।बालोतरा शहर में सभापति सुमित्रा जैन के साथ जिला अध्यक्ष राजगुरु ने बूथ अध्यक्ष राजू खंडेलवाल व बद्रीलाल भाटिया को सदस्य बनाकर दुपट्टा पहनाया व आमजन से संपर्क कर भाजपा के साथ कई सदस्यों को जोड़ा गया।

जिला अध्यक्ष राजगुरु ने कहा कि जन जन से संपर्क करके भाजपा के साथ सदस्य जोड़ने का अभियान चलाया गया है जिसमें बूथ अध्यक्ष के साथ घर घर जाकर भाजपा के साथ अधिकाधिक सदस्य जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही 17 सितम्बर से 2 अक्टूम्बर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा की भी जानकारी उपस्थित लोगो को दी गई। इस अवसर पर जिला मंत्री खेताराम प्रजापत,शंकर भाटी, सुरेश जैन,सुदर्शन मेहता सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button