बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

भाजपा की सरकार गरीब व असहाय व हर तबके का विकास करती है:- बांठिया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

बालोतरा।

   भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भाजपा सदस्यता अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोड़ने का आव्हान किया।

       भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड के निर्देशों पर भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरू व अभियान के सयोंजक मालाराम बावरी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर भाजपा सदस्यता अभियान के तहत सदस्य बनाए गए।बांठिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रम सदस्यता अभियान कार्यक्रम जोरों पर है।भाजपा की सरकार गरीब व असहाय व हर तबके का विकास करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता को विश्वास है। सदस्यता अभियान का आगाज 2 सितंबर को हो गया है।उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं है, बल्कि देश की सेवा करना और समाज के हर वर्ग के उत्था अगला के लिए कार्य करना है।भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलती है। हमें इस विचारधारा को लोगों तक पहुंचाना होगा। युवा भाजपा की रीढ़ की हड्डी हैं और हमें अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। सदस्यता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करने पर भी जोर दिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button