बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बाड़मेर जैसलमेर जिला कांग्रेस सीए प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक ओमप्रकाश बांठिया ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बाड़मेर जैसलमेर जिला कांग्रेस सीए प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक ओमप्रकाश बांठिया ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। बांठिया ने बताया कि 1972 में बाड़मेर के कर्तव्य निष्ठ, ईमानदार विधायक श्री वृद्धिचंद जैन से प्रेरित होकर कांग्रेस में जुड़े थे एवं वर्ष 1973 से 76 तक कांग्रेस सेवादल के जिला महामंत्री के रूप में कार्य किया, राष्ट्रीय प्रशिक्ष न भी प्राप्त किया,तत्पश्चात पिछले 50 वर्षों से कांग्रेस विचारधारा में विशेष कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू ,लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी के आदर्श को लेकर पार्टी के प्रति सदैव निष्ठा रही है, गत कुछ वर्षों से राजनीति में जो सिद्धांत एवं राष्ट्रीय एकता,सदभाव, विकास स्तरीय दृष्टिकोण में कमी के कारण से, राजनीति से पूर्ण संन्यास लेने का निर्णय स्वेच्छा से लिया है, वैसे तो जैनाचार्य श्री हीराचंद जी महाराज साहब की प्रेरणा से 25 वर्ष पूर्व किसी भी संस्था स्तर पर चुनाव नही लड़ने का संकल्प लिया था ,वर्तमान में आचार्य श्री के आज्ञानुवर्ती शिष्य मधुर व्याख्यानी श्री गौतम मुनि जी की प्रेरणा से व्यर्थ के पापो से बचने के लिए राजनीति से पूर्ण संन्यास लेने का निर्णय लिया है तथा भविष्य में किसी भी राजनीति दल में न जुड़ने के संकल्प के साथ, केवल सामाजिक, धार्मिक, व्यवसायिक एवं राष्ट्रीय में विकास कार्यों में सेवा करते रहने का कि लक्ष्य रहेगा । कांग्रेस पार्टी विरासत में मिली , हम भारतीय हैं, भारतीय होने का गर्व सदैव रहेगा।

Subscribe to my channel


