अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अवैध हथियार पिस्टल सहित आरोपी गिरफतार 

बीकानेर से डॉ. राम दयाल भाटी की रिपोर्ट

 

बीकानेर पुलिस

पुलिस थाना नोखा, , डीएसटी व साईबर सैल की संयुक्त बडी कार्यवाही ।

 हथियार तस्कर चेतन तेजी अपने साथी हथियार तस्कर मनीष भाटी से पिस्टल मंगवाई थी तथा अवैध पिस्टल को चैक करते समय चली गोली ।

 गोली लगने से घायल चेतन तेजी ने पुलिस को गुमराह करने व वारदात को छूपाने के लिये पूर्व में रंजीश रखने वाले लोगो पर जताया शक ।

घायल चेतन तेजी ने झूठी कहानी रचकर करवाया था हत्या का प्रयास का प्रकरण दर्ज ।

उक्त प्रकरण में मुल्जिम हथियार तस्कर मनीष भाटी को एक अवैध पिस्टल के साथ किया गया गिरफ्तार ।

 उक्त गिरफ्तार मुल्जिम मनीष भाटी पर जनवरी 2024 में 15 अवैध पिस्टल की सप्लाई करने के दौरान दिल्ली में हुआ था प्रकरण दर्ज ।

उक्त प्रकरण के खुलासे के लिये अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, टीमों द्वारा सराहनीय कार्य करते हुये किया मामले का पर्दापाश ।

 गिरफ्तार आरोपी से गहनता से किया जा रहा है अनुसंधान ।

घटना विवरणः- दिनांक 06.09.2024 को श्री चेतन तेजी ने दरयाफ्त पुलिस पर बयान किया कि मै शिवबाडी बीकानेर का रहने वाला हूं, मै अब तीन साल से मेरी मौसी मंजू देवी के घर में राणा राव तालाब के पास नोखा में रह रहा हूं। कल दिनांक 05.09.2024 को वक्त 6 बजे शाम को राणा राव तालाब से स्वामियों के श्मशान भूमि में जाने वाले रास्ते पर मेरी पत्नि मोनिका बहिन सुमन को रामदेवरा जाने के लिये गाडी में चढाकर घर की तरफ जाने लगा तभी सामने से दो बाईक सवार आये जिन्होने सफेद तोलिया से मुंह ढक रखा था व काले रंग की शर्ट पहना व्यक्ति बाईक चला रहा था और उसके पीछे डार्क मेंहदी रंग की चोकडी दार शर्ट पहने एक लडका बैठा था जिसने हाथ में पिस्टल तान रखी थी, और मेरे आगे बाईक लगाई और मुझे जान से मारने के लिये पिस्टल से फायर किये । उन्होने तीन फायर किये जिनमें दो फायर खाली चल गये और तीसरे फायर की गोली मेरे पेट पर लगी, मेने शौर मचाया और नीचे पड गया इतने मैं मेरे साथ आया मेरा जीजा विजय पंडित ने मुझे उठाया और शौर मचाया तो कई लोग इक्कटठा हो गये तब तक दोनो बाईक सवार अपनी बिना नम्बर की बाईक लेकर शराब ठेके वाली गली से भाग गये। जिस पर मुकदमा नम्बर 505/24 धारा 109(1), 126(2), 3(5) बीएनएस व 27 आर्म्स एक्ट पुलिस थाना नोखा में दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।

 टीम का कार्य व भूमिका:- पुलिस थाना नोखा के थाना क्षैत्र में फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुये श्री ओमप्रकाश आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर व श्रीमति तेजस्वनी गौतम आईपीएस पुलिस अधीक्षक बीकानेर ने तुरन्त पीबीएम अस्पताल पहुचंकर घायल चेतन तेजी व घटना की जानकारी ली तथा स्वयं पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया मामला गैंगवार का प्रतीत हो रहा था। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक बीकानेर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री प्यारेलाल श्योराण आरपीएस के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठीत की गयी । टीम में वृताधिकारी नोखा श्री हिमांशु शर्मा आरपीएस, डीएसटी प्रभारी श्री सत्यनारायण पुनि., थानाधिकारी नोखा श्री हंसराज लूणा पुनि , साईबर सैल प्रभारी श्री दीपक यादव सउनि मय अलग-अलग टीमों का गठन कर उक्त प्रकरण के खुलासे के लिये टास्क दिया गया । जिसमें सभी टीमों को अलग-अलग कार्य दिया गया । पुलिस की अलग-अलग टीमों के द्वारा मुखबीर तंत्र मजबूत किये व घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को चैक करना शुरू किया गया । तथा घटनास्थान से तकनिकी साक्ष्य भी एकत्रित कर कार्य प्रारंभ किया गया तथा घटना के आस-पास के लोगों से व संदिग्धों से पूछताछ व अन्य जानकारीयां जुटाई, नोखा व बीकानेर शहर में रहने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई तथा पूर्व में फायरिंग के दर्ज हुये प्रकरणों से संबंधित बदमाशों से भी पूछताछ की गई व आ-सूचना तथा सम्पूर्ण अलग-अलग तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर तथा संदिग्धों से लगातार पूछताछ से उक्त प्रकरण का खुलासा कर मुल्जिम मनीष भाटी को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में गहनता से अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार मुल्जिमः-

01 मनीष भाटी पुत्र मालाराम भाटी जाति माली उम्र 19 साल निवासी गांव बुचेटी पीएस

   खेडापा जिला जोधपुर।

गिरफ्तार करने वाली टीमः-

      श्री हिमांशु शर्मा आरपीएस वृताधिकारी नोखा, श्री हंसराज पु.नि. थानाधिकारी नोखा, श्री सत्यनारायण पुनि प्रभारी डीएसटी, श्री दीपक यादव सउनि प्रभारी साईबर सैल, श्री ओमप्रकाश सउनि, श्री रामकरण सउनि, श्री दिलीप सिंह सउनि, श्री राजुराम सउनि, श्री कानदान हैडकानि, श्री महावीर हैडकानि, श्री योगेन्द्र हैडकानि, श्री देवेन्द्र कानि, श्री लखविन्द्र कानि, श्री श्रीराम कानि, श्री करणपाल कानि , श्री सूर्यप्रकाश कानि, श्री पेमाराम कानि, श्री राजेन्द्र डीआर

चेतन कुमार तेजी पुत्र श्री अशोक कुमार तेजी जाति वाल्मिकी का आपराधिक रिकॉर्ड-

क्रं.सं. अभियोग संख्यां मय दिनांक धारा पुलिस थाना नतीजा पुलिस फैसला न्याायालय

1. 19/10.01.21 3/25 (1-बी)(ए) आर्म्सन एक्ट नयाशहर बीकानेर चालान 365/26.07.21 –

2. 398/23.11.21 3/25 (1-बी)(ए) आर्म्सर एक्ट सदर बीकानेर चालान 519/30.12.21 पेश 11.01.24 –

3. 358/21.10.21 323, 341, 147, 149 भादसं सदर बीकानेर चालान 466ए/18.01.22 –

4. 24/24.02.22 3/25 आर्म्स1 एक्टक श्री बालाजी नागौर जैर अनुसंधान –

5. 187/20.05.22 307, 147, 148, 149 भादसं सदर बीकानेर चालान 222/26.08.22 –

6. 41/23 – मण्डो र जोधपुर पूर्व जैर अनुसंधान –

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button