
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बालोतरा।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने संवत्सरी के पावन पर्व पर विश्व विख्यात जैन तीर्थ नाकोड़ा में पूजा अर्चना कर प्रदेश में अमन चैन व खुशहाली की कामना की।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने संवत्सरी के पर्व पर नाकोड़ा में भगवान भैरवदेव व पार्श्वनाथ भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना की।बांठिया ने तीर्थ पर आयोजित चातुर्मास में विराजित परम पूज्य आचार्य भगवंत राष्ट्र संत श्री चंद्रानन सागर सुरी जी महाराज के दर्शन पर आशीर्वाद लिया।इस दौरान महाराज ने कहा कि क्षमापना से चित्त में आह्लाद का भाव पैदा होता है और आह्लाद भावयुक्त व्यक्ति मैत्रीभाव उत्पन्न कर लेता है और मैत्रीभाव प्राप्त होने पर व्यक्ति भाव विशुद्धि कर निर्भय हो जाता है। जीवन में अनेक व्यक्तियों से संपर्क होता है तो कटुता भी वर्षभर के दौरान आ सकती है। व्यक्ति को कटुता आने पर उसे तुरंत ही मन में साफ कर देनी चाहिए और संवत्सरी पर अवश्य ही साफ कर लेना चाहिए।बांठिया ने भी आमजन से संवत्सरी के पर्व पर क्षमा याचना की।

Subscribe to my channel


