बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बालोतरा जिले में सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत

 भाजपा के साथ जुड़ने को लेकर आमजन में उत्साह : केके विश्नोई 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

 बालोतरा जिले में सदस्यता अभियान को लेकर जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु की अध्यक्षता में बैठक रख कर सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया गया।

 जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि बालोतरा जिले में उद्योग राज्य मंत्री के के विश्नोई,सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, सदस्यता अभियान जिला संयोजक मालाराम बावरी द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया गया।

सर्वप्रथम जिला संयोजक मालाराम बावरी ने जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु को सदस्य बनाकर कार्यक्रम की रुपरेखा रखी गई।

राजगुरु ने कहा कि बूथ स्तर तक भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए हम सभी को भाजपा के साथ सदस्यों को जोड़ना है व प्रत्येक सदस्य का दुपट्टा पहनाकर सम्मान करना है।

 उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा सक्रिय सदस्य बनाकर जिले को पुरे प्रदेश में अग्रणी रखकर भाजपा के परिवार को विशाल बनाने में अपना योगदान देना है।भाजपा ही देश का एक ऐसा पारदर्शि राजनितिक संगठन है जो सदस्य बनाने की प्रक्रिया को पुनः लागू कर रहा है पिछले लगभग 15 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनितिक संगठन है और अब संख्या लगभग दुगुनी होने वाली है जिले में दिए गए हमारे लक्ष्य से भी आगे बढ़कर हम इस अभियान में सदस्यों को जोड़ेंगे व भाजपा संगठन को मजबूत करेंगे।

 सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल व अरुण चौधरी ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर हम सभी आमजन से सम्पर्क करके आज से इस अभियान को विधानसभा क्षेत्र में लोगो को इसकी प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी उन्होंने कहा कि नमो एप्प से व अपने मोबाइल से 8800002024 पर मिस कॉल करके भाजपा के सदस्य बन सकते है। जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा ने मंच का संचालन किया व आभार जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे द्वारा ज्ञापित किया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button