देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

चांदनी बीज को बिठुजा धाम मे उमड़ा आस्था का सैलाब

रामसा पीर के जयकारों के साथ पहुँचे पैदल जत्थे 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

बालोतरा – चांदनी बीज को बिथुजा धाम मे आस्था का सैलाब उमडा, क्षेत्र में सुख शान्ति व संम्पन्नता को लेकर बाबा रामदेव पैदल कई विशाल जत्थे ध्वजा डीजे की धुन पर जयकार लगाते हुए बाबा रामदेव मंदिर बिठूजा धाम पहुँचे, बिठूजाधाम मंदिर के अध्यक्ष भेरूलाल डागा ने बताया कि बाबा रामदेव विश्राम स्थली के रूप मे विख्यात बिठुजा धाम स्थित रामसापीर मंदिर पर बाबा रामदेव जी के चाँदनी बीज अवसर पर मेल दूरदराज क्षेत्रों से लाखो श्रद्धालु ने आकर बाबा रामदेवजी की प्रतिमा के दर्शन कर पूजा अर्चना की, वही मंदिर में बाबा बीज दिन भर श्रद्धालुओं की रेलमपेल लगी रही, दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धांलु

अल सुबह बह्रमूर्त में क्षेत्र के बालोतरा जसोल पचपदरा पारलू कानाना सराना किटनोद आसोतरा सहित आसपास के गांवों व कस्बों के सैकड़ों की तादाद में पैदल जातरु हाथों में पचरंगी ध्वजा पताका लिए बिठुजाधाम आकर बाबा रामसापीर को आदम कद प्रतिमा के दर्शन पूजन कर महा आरती में भाग लिया, महा आरती व ध्वजा रोहण के साथ हुआ मेले का आगाज बाबा बीज के मौके पर सूर्य की प्रथम किरण के साथ ही बाबा रामदेव की प्रतिमा का वैदिक मंत्रो उच्चारण के साथ द्वारा पंचामृत से अभिषेक के साथ नवीन वस्त्र आभूषण पहनाकर गुलाब चमेली के सुगंधित फूलों से सिंगार किया गया,भैरुलाल डागा ने बताया कि बीज के मौके पर मंदिर परिसर में पूरा दिन भजन कीर्तन आयोजन हुआ काफ़ी कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी, इस अवसर पर मदरूपराम चौधरी,राणाराम मेघवाल,कुपाराम पवार,सरपंच किशनाराम देवासी, मंगलसिह देवड़ा, कानसिह भायल,पुखराज माली, हनुमान प्रजापत, राणाराम देवासी,वचनाराम माजीराना, इंद्रसिंहदेवड़ा, महेंद्र सिंह राजपुरोहित, उप.भीमेश नामा, दुदाराम माली, सन्दीप डागा, राजू डागा, विषनाराम भील, सहित बड़ी संख्या मे श्रद्धांलु मौजूद थे l

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button