देशधर्मपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराज्य
श्री कृष्ण जी जैसा मर्यादित एवं संपूर्ण निर्विकार जीवन बनाएं
सोलह कला संपूर्ण, संपूर्ण पवित्र और मर्यादा पुरुषोत्तम थे, श्री कृष्ण – ब्रह्माकुमारी बहन जी श्री कृष्ण की मनोरम झांकी रही मुख्य आकर्षण का केंद्र

मध्य प्रदेश पन्ना
लोकेशन=पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
ब्रह्माकुमारी विद्यालय में जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही उमंग उत्साह एवं आध्यात्मिक रीति से मनाया गया। बीके सीता बहन जी ने सभी को समझाते हुए कहा कि श्री कृष्ण का जीवन एक कुशल साधक और कर्मयोगी का जीवन है। श्री कृष्ण का इतना महान जीवन, गीता ज्ञान द्वारा ही बना है। उन्होंने कहा कि कोई भी मनुष्य विषय विकारों का त्याग करके, गीता ज्ञान की धारणा द्वारा श्री कृष्ण की दुनिया, सतयुग में चलने की पात्रता धारण कर सकते हैं।
वर्तमान परिदृश्य में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का संदेश – जन्माष्टमी उत्सव की सार्थकता इसी में है कि आज की स्थिति में प्रत्येक मनुष्य अर्जुन बने, अध्ययन और विवेचन कर उसे जीवन में उतारने का प्रयास करे। महाभारत काल में केवल एक द्रोपदी का चीर हरण होता था परंतु आज तो लाखों द्रौपदियों का चीर हरण हो रहा है, वास्तव में कौन कर रहा है, इसके लिए कौन जिम्मेदार है? इसके बारे में भी हमें सोचना चाहिए। कोई भी मनुष्य किसी का शत्रु नहीं होता है इसका स्पष्ट उल्लेख भागवत गीता में मिलता है जिसमें श्री कृष्ण ने कहा है कि है अर्जुन मनुष्य के अंदर व्याप्त काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार– मनुष्य के शत्रु हैं। जब हम इन पर विजय प्राप्त करेंगे, तभी हम सुख शांति से रह सकेंगे तथा एक सुखमय साम्राज्य की स्थापना कर सकेंगे।
आप जरा इस पर विचार करें कि मनुष्य काम विकार के वशीभूत होता है तब अत्याचार और व्यभिचार करता है, क्रोध में आता है तब हिंसा और लोभ के कारण लूटपाट तथा हत्या करता है, मोह के कारण जंजाल में जकड़ता है तथा अहंकार के कारण अपनी अच्छाइयों को त्याग देता है। जब हम इन विकारों से मुक्त हो जाएंगे–तब मन के अंदर जो अच्छाइयों और बुराइयों का महाभारत चल रहा है उससे मुक्ति मिलेगी।
जन्माष्टमी पर यही संदेश है कि श्री कृष्ण के अंदर जो गुण और विशेषताएं हैं उन्हें अपने जीवन में उतारने का प्रयास किया जाए तथा गीता में वर्णित मनुष्य के अंदर छिपे शत्रुओं का नाश करें – तभी छोटी-मोटी बातों के लिए जो घर घर में महाभारत चल रहा है, उसे समाप्त कर सकेंगे और तभी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सार्थक हो सकेगा।
कार्यक्रम में श्री कृष्ण जी की मनोरम झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

Subscribe to my channel


