बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

बालोतरा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सी पी ई चैप्टर के तत्वाधान में आयकर एम एस एम ई प्रोफेशन से संबंधित कार्यशाला एवं नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया

 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

बालोतरा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सी पी ई चैप्टर के तत्वाधान में आयकर एम एस एम ई प्रोफेशन से संबंधित कार्यशाला एवं नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। सी ए सी पी ई चैप्टर द्वारा रोटरी भवन में आयोजित कार्यशाला में स्वागत भाषण में वरिष्ठ सीए ओम प्रकाश बांठिया ने चैप्टर की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बालोतरा के युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट के गुणवत्ता एवं प्रभावी, संगठित होकर कार्य करने के सन्दर्भ मे कार्यशाला में विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्र के आर्थिक विकास में चार्टर्ड एकाउंटेंट के महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही । चैप्टर के संयोजक सीए पवन गर्ग ने चैप्टर के संदर्भ में कार्यों के साथ चैप्टर के द्वारा शीघ्र ही सीए स्टूडेंट के लिए *स्टडी रूम* की व्यवस्था का कार्य शुभारंभ करने की घोषणा की तथा नई सीए प्रतिभाओ को ज्ञान वर्धन के साथ सीए प्रोफ़ेशन में सक्रिय भुमिका निभाने का आह्वान किया । इस अवसर पर बालोतरा क्षेत्र से हाल ही में उत्तीर्ण हुए नए 11 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का माल्यार्पण, सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया तथा उनके प्रति उज्जवल भविष्य के लिए मंगल भावना व्यक्त की गई। कार्यशाला में जोधपुर के सीए रवि जाजू ने आयकर के नवीनतम प्रावधानों के विषय पर , सीए राज बोथरा ने एम एस एम ई के आवश्यक नवीनतम प्रावधानों के संदर्भ में तथा सीए धवल कोठारी ने प्रोफ़ेशन की आचार संहिता (कोड ऑफ़ कंडक्ट) के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए सर गर्भित विचार व्यक्त किए । कार्यशाला में सचिव सीए जितेंद्र मंत्री द्वारा आभार ज्ञापित करते हुए नए सीए को चेप्टर से जुड़ने का अनुरोध किया। कोषध्यक्ष सीए विजय वडेरा ने बताया कि कार्यशाला में नए 11 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सम्मान के साथ ही सीए जे के गोयल, अशोक बंसल,नीरज गोयल, जावेद मोहमद, अभिषेक गुप्ता, पीयूष जैन, रामकुमार,भरत सिंहल, जितेंद्र मेवाड़ा, संजय सिंगल, अभिषेक जिंदल, हसमुख गोगड़, हर्षित अग्रवाल, दिलीप सालेचा, आयुष गुप्ता सहित सीए सदस्यों ने नए सीए का सम्मान,कार्यशाला में अपने विचारों को अभिव्यक्ति दी।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button