देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान
बालोतरा – रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा आयोजित *वॉइस ऑफ थार 3* 2024 के प्रथम विजेता जूनियर वर्ग में शैली छाजेड़ एवम सीनियर वर्ग में निखिल गुप्ता रहे

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बालोतरा – रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा आयोजित *वॉइस ऑफ थार 3* 2024 के प्रथम विजेता जूनियर वर्ग में शैली छाजेड़ एवम सीनियर वर्ग में निखिल गुप्ता रहे। राज रिसोर्ट में आयोजित रोटरी वॉइस ऑफ थार 3 के विशाल संगीत आयोजन के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के साथ प्रतिभाओ का चयन हुआ। समारोह का आगाश मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर नानूराम सैनी, विशेष अतिथि आयकर अधिकारी शांति चंद लोढ़ा, जीएसटी अधिक्षक डी डी शर्मा, नगर परिषद पूर्व सभापति पारसमल भण्डारी, सह प्रान्तपाल डॉ खुशाल खत्री, रीजनल कोऑर्डिनेटर ओम प्रकाश बांठिया, रोटरी क्लब पदाधिकारिओ द्धारा दीप प्रज्वलित कर क़िया गया , सह संयोजक मनीष सालेचा द्वारा प्रार्थना प्रस्तुत की गई। रोटरी के विशाल संगीत प्रोग्राम के लिए बॉलीवुड सिंगर म्यूजिक डायरेक्टर एकांत पुरोहित,और महावीर देसाई, कौशिक शुक्ला उपस्थिति में संपूर्ण कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। कल्ब अध्यक्ष कैलाश गर्ग ने बताया कि वॉइस ऑफ थार की प्रतियोगिता में प्रतिभा को निखारने के लिए रोटरी भवन एवम जूरी रिसॉर्ट में 5 राउंड हुए, संगीत की शानदार
इस प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर दोनों ग्रुप में फाइनल राउंड में पहुंचे कुल 10 संभागियों ने सुंदर प्रस्तुति दी गई। उन्होंने बताया कि सर्व प्रथम सन 2011 में भी उन्होंने वॉइस ऑफ थार की शुरआत की थी उनमें से महावीर देसाई प्रथम रहे थे ! पीयूष पंवार इंडियन आईडल में रनर अप रहे, जैसे कलाकार उभरे। मु्ख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर सैनी ने कहा कि रोटरी क्लब ने संगीत आयोजन के माध्यम से प्रतिभा उजागर करने में महत्त्वपूर्ण निभाई है, साथ ही मुझे विश्वास है कि इस वॉइस ऑफ थार – 3 में से भी जरूर दो – तीन संभागी *इंडियन आइडल* में जाएंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य ट्रेनिंग कोच रोटेरियन हंसराज जयपाल , कल्ब अध्यक्ष कैलाश गर्ग और उदयपुर से आए विशेष इस आयोजन के जजमेंट और सेलिब्रिटी के रूप में ऐक्रांत और महावीर देसाई ने सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी ! कल्ब सचिव भरत भंसाली ने बताया कि
वॉइस ऑफ थार 3 में पहुंचे 10 संभागियो में जूनियर वर्ग मेंप्रथम विजेता शेली छाजेड़, रही , द्वितीय दिनेश गौड , तृतीय प्रदीप दवे, रहे ! सीनियर ग्रुप में प्रथम विजेता निखिल गुप्ता रहे, दीतीय नितिन गर्ग और तृतीय स्थान पर पी सी व्यास रहे ! इस प्रोग्राम की सुन्दर एंकरिंग कौशिक शुक्ला द्वारा की गई। निर्णायक बॉलीवुड म्यूजिक और सिंगर एकांत पुरोहित, महावीर देसाई को जजमेंट के लिए बुलाया गया और सुंदर गीतों से सभी का दिल जीत लिया ! संयोजक राजेश सिंघल ने बताया कि कमलेश गोलेछा ,सह संयोजक मनीष सालेचा के साथ ही रोटरी क्लब, राज रिसोर्ट सहित कार्यक्रम में को स्पॉन्सर का विशेष सहयोग रहा।

Subscribe to my channel


