देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
21 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर झोटवाड़ा स्थित गणेश मंदिर प्रांगण में वर्ष भर चल रहे नि:शुल्क योग शिविर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया

बीकानेर से डॉ. राम दयाल भाटी की रिपोर्ट
21 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर झोटवाड़ा स्थित गणेश मंदिर प्रांगण में वर्ष भर चल रहे नि:शुल्क योग शिविर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया सर्वप्रथम गणेश जी में सरस्वती जी ईश्वरीय वंदना की गई उसके बाद विभिन्न प्रकार की योग क्रियाएं प्राणायाम एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से योग के द्वारा मिलने वाले लाभों से योग गुरु राजा रामजी ने सभी को अवगत कराया अपने उद्बोधन में अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष मां भगवती मानव कल्याण संस्थान की फाउंडर डॉ.श्वेता शर्मा ने योग से होने वाले विभिन्न लाभ और योग को अपने जीवन में शामिल कर अपनी दिनचर्या को कैसे बदला जाए और स्वास्थ्य लाभ लिया जाए इसके बारे में जानकारी दी योग परिवार के समस्त पदाधिकारी रामेश्वर शर्मा जी कैलाश चंद शर्मा जी छितरमल जी मंजू शर्मा मधु जी ने भी अपने विचार प्रकट किये और नियमित व्यायाम करने से क्या-क्या लाभ मिले उनसे सभी को अवगत कराया गणेश मंदिर समिति के अध्यक्ष शंकर मनोहर जी का योग परिवार ने आभार प्रकट किया एवं कार्यक्रम समापन पर सभी को कैरी की छाछ पिलाई गई

Subscribe to my channel


