LIVE TVउत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़विश्व

15 से 21 जून तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती – बस्ती में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और 15 से 20 जून तक योग सप्ताह मनाया जाएगा। योग गुरु योगाभ्यास कराएंगे। इसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने बताया कार्यक्रमों की तैयारियों जिले की जा रही है 15 से 20 जून तक योग सप्ताह का आयोजन व्यापक स्तर पर होगा। योग सप्ताह में स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाएं, योग संस्थाएं हिस्सा लेंगी। उन्हें आमंत्रित किया जा रहा है। रोज सुबह योगाभ्यास कराया जाए।

योग दिवस 21 जून को सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार 45 मिनट तक योगाभ्यास का आयोजन होगा। जनपद के पंचायत स्तर, ब्लॉक मुख्यालय, तहसील मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय पर विभन्नि पार्कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर योगाभ्यास कराया जाएगा। अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता के अनुसार ही योग का अभ्यास करना चाहिए। किसी भी अनावश्यक बल का प्रयोग न करें। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि तैयारियां तेज है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button