बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

आज सभापति के निवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पार्षदों ने हिस्सा लिया

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

आज सभापति के निवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पार्षदों ने हिस्सा लिया और वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम पर अपनी बात रखी। Un प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन सभापति पर लगाए गए आरोपों के संदर्भ में अपना प्रत्युत्तर देने के लिए किया गया था।

इस मौके पर भाजपा पार्षदों ने भी मदन प्रजापत पर तीखे आरोप लगाए। भाजपा पार्षदों का कहना था कि मदन प्रजापत जब कांग्रेस सरकार में थे, तब उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया और चार साल तक सरकार का समर्थन किया । लेकिन अब जब वें स्वयं हार गए व उनकी सरकार चली गई है, तो उन्होंने सभापति पर झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं।

भाजपा पार्षदों का कहना है कि मदन प्रजापत अपनी हार से बौखला गए हैं और इसलिए अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। भाजपा ने सभापति का पूरी तरह समर्थन किया और कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं और उनका उद्देश्य सिर्फ राजनीतिक लाभ लेना है।

सभापति ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखते हुए कहा कि वे मदन प्रजापत के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका काम पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ हुआ है ।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित थे जिन्होंने सभापति के समर्थन में अपनी बात रखी और मदन प्रजापत के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से साफ हो गया है कि भाजपा अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी है और किसी भी तरह के झूठे आरोपों का पुरजोर विरोध करेगी।

सभापति ने अपनी पुत्रवधूओं के नाम पेराफेरी क्षेत्र में 501/- के कोई पट्टे नहीं दिए हैं । उन्होंने कहा कि अगर पूर्व विधायक श्री मदनजी प्रजापत ने इसका प्रमाण या सबूत पत्रकारों या जनता के सामने प्रस्तुत कर दिया तो मैं सभापति सुमित्रा जैन राजनीति छोड़ दूंगी अन्यथा पूर्व विधायक श्री मदनजी प्रजापत अपनी राजनीति छोड़ देंगे ।

बालोतरा व पचपदरा विधानसभा की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी । एक महिला पर इतने झूठे आरोप लगाना न्यायसंगत नहीं है ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button