पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

नवनिर्वाचित सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा जी का ब्रह्मकुमारी सेवाकेंद्र पर हुआ आगमन

ब्रह्मकुमारी बहन जी ने नव निर्वाचित सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा को दी बधाई

मध्य प्रदेश पन्ना

लोकेशन=पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

खजुराहो लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद श्री शर्मा जी ने ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र पर पधारकर परमात्मा शिव का आशीर्वाद लिया एवं मेडिटेशन (ध्यान) किया। इस अवसर पर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके सीता बहन जी ने सांसद महोदय का स्वागत किया एवं ईश्वरीय सौगात भेंट की। बहन जी ने सांसद महोदय को बधाई एवं आशीर्वाद देते हुए ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की गतिविधियों से अवगत कराया तथा मुख्यालय माउंट आबू पधारने का निमंत्रण दिया एवं उनके आगामी उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा स्वागत किये जाने तथा ईश्वरीय सौगात प्राप्त करने के पश्चात् महोदय ने बहनों का आभार व्यक्त किया और प्रसन्नचित होकर बहनों के आतिथ्य को स्वीकार किया।

इस अवसर पर सांसद महोदय के साथ माननीय श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, विधायक, पन्ना तथा श्री बृजेंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष, भाजपा, श्रीमती चंद्र प्रभा तिवारी, महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं श्रीमती अनामिका विश्वकर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पन्ना भी उपस्थित रहे।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button