बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानव्यापार

विधायक ताराचंद सारस्वत का व्यापार मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा होगा अभिनन्दन सम्मान समारोह

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर

 

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू ।व्यापार मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के लोकप्रिय विधायक ताराचंद सारस्वत का अभिनन्दन तथा सम्मान समारोह किया जायेगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम सुंदर पारीक मंत्री संजय करनाणी ने संयुक्त रूप से बताया कि विधायक महोदय का स्वागत अभिनन्दन का कार्यक्रम तेरापंथ भवन ऊपर लो में रविवार दिनांक 2 जून को साय साढ़े छः बजे रखा गया है। कार्यक्रम के बाद प्रिती भोज का आयोजन किया जाएगा। व्यापार मंडल के पदाधिकारी सदस्य इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तैयारियां कर रहे हैं । श्रीडूंगरगढ़ का व्यापार मंडल व्यापारियों के हित के लिए श्याम सुंदर पारीक के नेतृत्व में एक जुट रहते हैं। श्रीडूंगरगढ़ के व्यापारी नागरिक जन भी श्याम सुंदर पारीक के कार्यों की सदा प्रशंसा करते हैं। कार्यक्रम में अधिकारी राजनेता सामाजिक कार्यकर्ता प्रबुद्धजन मीडिया कर्मियों को भी निमंत्रण पत्र दिया गया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button