देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

श्री सोमनाथ महादेव मंदिर में सामूहिक प्रणवोच्चारण का आयोजन

समाजसेवी ओमप्रकाश बांठिया ने दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

“प्रणव उच्चारण से हमारे आसपास साकारात्मक उर्जा का वातावरण निर्मित होता है जिसका अनुकूल प्रभाव हमारे मन मस्तिष्क के साथ-साथ संपूर्ण शरीर पर पड़ता है। इसलिए निशुल्क आयोजित होने वाले इस सामूहिक प्रणवोच्चारण को अपने निवास एवं आसपास के क्षेत्र में आयोजित करवाऐ इसके साथ ही भीषण गर्मी के इस मौसम में जहां कहीं भी हो पशु पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर पुण्य के भागी बनें।”

यह उद्गार रबारियों के प्रथम टांके पर स्थित श्री सोमनाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में पूर्णिमा के उपलक्ष में आयोजित सामूहिक प्रणवोच्चारण के पश्चात समाजसेवी ओमप्रकाश बांठिया ने व्यक्त किये। उन्होंने सभी को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाए दी।

इसके पश्चात अजेयवीर मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष अ.क्षेत्रपाल गिरि गोस्वामी ने बताया कि प्रणव उच्चारण आध्यात्मिक उन्नति, मानसिक शांति एवम् शारीरिक स्वास्थ्य का सर्वोत्तम माध्यम है, सामूहिक प्रणवोच्चारण से परस्पर संपर्क में वृद्धि होती है जिससे सामाजिक प्रेम भाव एवम् सहयोग की भावना जागृत होती है।

इसके पश्चात मन्दिर में संध्या आरती की गई। अंत में गणपतलाल प्रजापत की तरफ से सभी को प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर अजेयवीर मण्डल के नगर प्रमुख अ.राकेश माली, उपनगर प्रमुख अ.नारायण प्रजापत, सोमनाथ सेवा समिति अध्यक्ष वीरेंद्र पारीक, समिति सचिव गणपत प्रजापत, हेमाराम घोडेला, प्रकाश प्रजापत, राधेश्याम सोनी, केवलचन्द आर्य, नरपत जालवाल, शंकर सिंह चौहान, ओमप्रकाश प्रजापत, वीरमाराम देवासी, नगाराम देवासी, किसनाराम प्रजापत, जयंत गिरी गोस्वामी, पारस भारती गोस्वामी, पवन कुमार प्रजापत, सूरज आर्य, राकेश कुमार सैनी, नरेश कुमार दहिया, सवाई घांची, ईश्वर प्रजापत,आशीष जालवाल, देवेंद्र प्रजापत, महिला मण्डल अध्यक्ष उमादेवी प्रजापत, , शांतिदेवी प्रजापत , तारादेवी व्यास, सुन्दर प्रजापत, उगमादेवी प्रजापत रूपा प्रजापत सहित बड़ी संख्या में भगत भाविक उपस्थित थे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button