जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड खड़ी सप्ताह में गायक और साधक कर रहे अनवरत संकीर्तन

संवाददाता अभिषेक सेन जोधपुर

 

जोधपुर। श्री पंचदशनाम जुना अखाड़ा वाराणसी के पूर्व अंतरराष्ट्रीय सचिव एवं मंदिर के ब्रह्मलीन श्रीमहंत शिवचेतन गिरी महाराज के 9वें बरसी महोत्सव का रातानाड़ा, ओल्ड केंपस के सामने स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर मे मंदिर के गादीपति महंत श्रीधरगिरी महाराज के सानिध्य में चल रही अखंड खड़ी सप्ताह के दौरान गायक, साधक और महिला मंडल अनवरत खड़े खड़े संकीर्त्तन करते हुए प्रभु की साधना में लीन और नृत्य करते हुए भक्ति में सराबोर नजर आ रहे हैं।

इस दौरान गायक चंदुमामा, नवीन ओझा, पप्पू भाट, मंजू डागा, मंजू प्रजापति, मंजू पंवार, प्रियंका बोराणा, चंद्रकला गौड़, मीरा झाला, बेबी गुर्जर, विजयलक्ष्मी इंदा, सरिता आचार्य, कृष्णा गहलोत आदि ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button