अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सड़क पर गाड़ी खड़ी करने से बढ़ा विवाद गाड़ी के पास खड़े लोगों पर चढाई गाड़ी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर

 

नीमराना। थाना क्षेत्र के माजरीकलां में सड़क पर गाड़ी खड़ी करने के विवाद बढ़ा तो एक प़क्ष के गाड़ी चालक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे पक्ष के परिवार के लोगों पर ही गाड़ी चढ़ा दी। घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका एक विडियो वायरल हो रहा है। माजरीकलां निवासी सेवा निवृत सुबेदार संजय कुमार ने बताया कि हमारे यहॉ माता की सवामणी का कार्यक्रम था। जिसको लेकर रिस्तेदार भी आये हुए थे। एक रिस्तेदार ने अपनी गाड़ी घर के सामने सड़क पर खड़ी कर रखी थी। राजेन्द्र गाड़ी लेकर अपने घर आ रहा था। इस दौरान उसने रास्ते में खड़ी गाड़ी को हटाने के लिए गाली गलोच की। राजेन्द्र ने अपने बेटे को बुला लिया। विवाद बढ़ता चला गया। इसी बीच राजेंद्र के बेटे खगेंद्र ने अपनी गाड़ी दुलीचंद के परिवार पर चढ़ा दी। घटना को लेकर नीमराना थाने में बुधवार शाम को मामला दर्ज कराया गया है। वहीं दूसरी तरफ खगेंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह ने भी बुधवार शाम को मामला दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि सुबह फैक्ट्री से खाना खाने कार से घर जा रहा था। रास्ते में दुलीचंद पुत्र सरदार सिंह के घर के सामने एक गाड़ी खड़ी थी। जिसे हटाने को कहा तो तीन-चार लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। मेरी गाड़ी में तोड़फोड़ की। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिए है। नीमराना पुलिस ने सूबेदार संजय कुमार के भांजे हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की नारनौल सिटी के रहने वाले राहुल यादव पुत्र शेर सिंह को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। नीमराना थाना अधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के परस्पर मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। दुलीचंद पक्ष में 3 ओर राजेन्द्र सिंह पक्ष के 2 लोग घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल करवा दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button