अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

तिजारा बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए लगाया वाटर कूलर 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर

 

तिजारा बस स्टैंड बिजली घर के सामने आज जन जागृति संस्थान तिजारा के तत्वावधान में तिजारा के ही भामाशाहों के सहयोग से वाटर कूलर स्थापित किया गया है। इस वाटर कूलर से आमजन को, विशेष कर यात्रियों को इस गर्मी में बहुत सहूलियत होगी। क्योंकि इस भरी गर्मी में यहां पर पानी का कोई इंतजाम नहीं था। जनता द्वारा इस पुनीत कार्य के लिए जनजागृति संस्थान तिजारा की पहल को बहुत सराहा जा रहा है। उद्घाटन के अवसर पर संस्थाओं के संरक्षक बालकिशन आर्य, अध्यक्ष किशनलाल यादव, सचिव राधेश्याम धानका, उपाध्यक्ष तेजपाल सैनी, कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, शिव हनुमान मंदिर कमेटी के जितेंद्र सिंह जे ई एन, आनंद जे ई एन, दीपक बंसल, प्रदीप सैनी, राजू, गोविंद तथा तिजारा के सभी गणमान्य व्यक्ति राकेश यादव सहित वरिष्ठ भाजपा नेता, अनिल सैनी पार्षद, बिश्मबर सैनी, पार्षद तुलसीराम यादव एवम जीएसएस तिजारा के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button