बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापारस्वास्थ्य
जिला कलक्टर आज रहे गिडा परेऊ और पाटौदी के दौरे पर
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, तहसील और विद्युत विभाग के कार्यालय का निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाऐं

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा, 03 मई। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने शुक्रवार को गिडा, परेऊ एवं पाटौदी के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होने गिडा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, तहसील कार्यालय, परेऊ एवं पाटौदी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा विद्युत कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाऐं देखी।
जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने शुक्रवार को गिडा, परेऊ एवं पाटौदी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में ओपीडी, आईपीडी एवं उपस्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने एक्स-रे कक्ष, प्रसूति कक्ष, चकित्सक कक्ष, टीकाकरण कक्ष, दवा वितरण केन्द्र और भंडार का निरीक्षण किया। उन्होने दवा वितरण कक्ष की जांच करते हुए केंद्र में दवाईयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेते हुए स्टॉक को व्यवस्थित रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दवा वितरण केन्द्र में नॉर्म्स अनुसार दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ अनुपलब्ध दवाओं के संबंध में जिला स्तर पर निरंतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बैड शीटों की नियमित धुलाई व समय पर बदलने के निर्देश दिए।
तत्पश्चात जिला कलक्टर ने गिडा तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर राजस्व संबंधी बकाया प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने तहसील कार्यालय से सभी कक्षों का निरीक्षण किया। साथ ही राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप ई-फाईलिंग प्रक्रिया के माध्यम से कार्याे को संपादित करने के निर्देश दिये।
इसी क्रम में जिला कलक्टर ने सहायक अभियन्ता (पवस) जोधपुर डिस्कॉम, गिडा कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका की जांच में 02 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। उन्होने नियमित विद्युत आपुर्ति सुनिश्चित करने के साथ बकाया विद्युत कनेक्शन शीघ्र जारी करने के निर्देश दियें।
इस दौरान गिडा तहसीलदार रामचन्द्र मीणा साथ रहे।

Subscribe to my channel


