अपराधअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

दहेज के लालचियों ने एक विवाहिता के साथ मारपीट कर उतारा मौत के घाट दहेज हत्या का मामला दर्ज

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर

 

तिजारा क्षेत्र के निमली गांव में दहेज के लालचियों ने एक विवाहिता के साथ मारपीट कर उतारा मौत के घाट। तिजारा थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज। डीएसपी शिवराज सिंह घटना स्थल पर पहुंचे मौका मुआयना किया। थाना अधिकारी हनुमान यादव ने बताया कि परिवादी मुबारिक निवासी बिसरू थाना बीछोर हरियाणा ने तिजारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरी बहन आईसा पत्नी जावेद के साथ निमली गांव में 2 वर्ष पहले के शादी संपन्न हुई थी ।आए दिन मेरी बहन के साथ मारपीट करते थे। गाड़ी और रुपए की मांग करते थे मेरी बहन के साथ जावेद, रफीक, शकील ,रिजवान ने मिलकर मारपीट की ।जिससे मेरी बहन की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिजारा मोर्चरी में रखा। परिजन आने के बाद में पोस्टमार्टम कराया गया ।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button