अपराधबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

जेरला रोड पर स्थित अवैध टेक्सटाइल इकाईयो के विरुद्ध कार्यवाही शुरु

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 30 अप्रैल। राजस्थान उच्च न्यायालय और एनजीटी के निर्देशानुसार मंगलवार को जेरला रोड पर स्थित अवैध टेक्सटाइल इकाईयो के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

नगर परिषद आयुक्त मघराज डूडी ने बताया कि जेरला रोड पर स्थित अवैध टेक्सटाइल इकाईयो के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय एवं एनजीटी के निर्देशानुसार मंगलवार को कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि नगर परिषद, राजस्व, प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं विद्युत विभाग के द्वारा टीम बनाकर संयुक्त कार्यवाही की गई। इस दौरान अवैध टेक्सटाइल इकाईयो के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही करते हुए 09 इकाइयों से विद्युत कनेक्शन को काटा गया। साथ की 11 इकाइयों को आगामी 03 दिवस में खाली करने का नोटिस दिया गया।

नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि पूर्व में भी अभियान चलाकर अवैध टेक्सटाइल इकाईयो के विरुद्ध कार्यवाही की गई थी, जिसके तहत 15 अवैध इकाइयों को सीज किया गया तथा शेष अवैध इकाइयों को हटाने की कार्यवाही जारी है। उन्होंने सभी अवैध टेक्सटाइल के संचालकों को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध रूप से संचालित टेक्सटाइल इकाइयों को तुरंत बंद करें अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अभियंता सम्यक कुमार, नगर परिषद के सहायक अभियंता अखाराम पंवार, सफाई निरीक्षण मेनका विश्नोई एवं विद्युत विभाग के अधिकारी साथ रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button