खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने लगायी खैरथल तिजारा के अभियंताओं की क्लास

लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों और अभियंताओं के विरुद्ध होगी कार्यवाही

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

आज दिनांक 25.04.2024 को अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री ललित करोल ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता किशनगढ़बास के कार्यालय में जिला खैरथल तिजारा के समस्त जलदाय अभियंताओं की मीटिंग ली I श्री ललित करोल ने समस्त अभियंताओं को जल जीवन मिशन के हर घर जल संबंध के टारगेट पूर्ण करने के निर्देश दिए I उन्होंने पंचायत समिति वाइस समीक्षा कर स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य मे कोताही बरतने वाले संवेदकों के विरुद्ध कार्यवाही कर उनके कार्यालय को सूचित करें I अतिरिक्त मुख्य अभियंता द्वारा हैंडपंप मरमत अभियान, क्लोरिनेशन तथा लीकेज और गंदे पानी के बारे विशेष सावधानी बरतने की निर्देश दिए I मीटिंग के बाद श्री ललित करोल द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय किशनगढ़ बास कार्यालय में पक्षियों के दाना पानी के लिए परिंदे भी लगाए I मीटिंग में अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र यादव , श्री बृजकिशोर आर्य तथा समस्त उपखंडों के सहायक और कनिष्ठ अभियंता उपस्थित थें I

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button