
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा, *जैन धर्म का समाज के युवा उचित एवं सरलता से किस तरह से पालन कर सके*, इस विषय को लेकर शहर के तेरापंथ भवन में शनिवार को *’जैनिज्म इन एक्शन’* कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों एवम युवाओं को धर्म नियमों की पालना के साथ लाइफ मैनेजमेंट, सीक्रेट टू सक्सेस सहित विषयों पर लाइफ कोच, मोटीवेटर सीए धूर्व गोखरू ने गुर सिखाए । महावीर युवक संघ के अध्यक्ष संतोष मेहता व मीडिया प्रभारी ललित छाजेड़ ने बताया कि आचार्य श्री महा श्रमणजी की सुशिष्या शासन श्री सत्यप्रभा जी एवम साध्वी श्री रतिप्रभा जीआदि ठाणा 8 का मंगल सानिध्य प्राप्त हुआ। *’जैनिज्म इन एक्शन’* विषय पर 2 घंटे का मिनी कैंप(कार्यशाला) का सफल आयोजन हुआ ,जिसमें समाज के बच्चे एवम यूवा शामिल हुए। इस
‘दौरान भीलवाड़ा के कीनोट स्पीकर एंड लाइफ कॉच सीए ध्रुव गोखरू की और से बच्चों को जिनवाणी की ताकत को उमंग भरे अंदाज में सहज रूप से जानने का तरीका बताया। इसके साथ ही कैंप में सफल करियर को लेकर लाइफ मैनेजमेंट, सक्सेस! सिक्रेट व हेल्थीफाइड वाटर सहित कई विषयों पर बच्चों को प्रोजेक्टर की बड़ी स्क्रीन के माध्यम से समझाया गया। कार्यशाला में जैन नवयूवक मण्डल, जैन सोशल ग्रुप, जैन सोशल ग्रुप यूवाशक्ति,तेरापन्थ युवक परिषद्, खतरगच्छ युवक परिषद्, भारतीय जैन संगठना, जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ व महिला मंडल की ओर से व्यवस्थाएं में महत्त्व पुर्ण भूमिका निभाई गई, महावीर युवक संघ द्वारा मोटीवेटर धुर्व गोखरू, सभी सहयोगी संस्थाओ का सम्मान किया गया, श्री वर्द्धमान जैन स्थानक वासी संस्थान मंत्री ओम प्रकाश बांठिया ने महावीर युवक संघ द्वारा 4 दिवसीय आवासीय शिविर के आयोजन के सन्दर्भ में विचार व्यक्त किए । ओसवाल समाज अध्यक्ष शांतिलाल डागा, तेरापंथ सभा अध्यक्ष धनराज ओस्तवाल सहित कई वरिष्ठ गण मान्य नागरिक, यूवा वर्ग, महिला मंडल ने कार्य शाला में भाग लेने के साथ आयोजन की सराहना की। हितेश तातेड व अनुराग द्वारा सफल मंच संचालन किया गया । कार्यक्रम में करीब 700 यूवा एवम मातृ शक्ति ने भाग लिया। सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ।

Subscribe to my channel


