नारियल की चोट से घायल हुए थे आष्टा में पंडित प्रदीप मिश्रा जी जिस कारण स्वास्थ्य का ध्यान का रखते हुए , मनासा कथा निरस्त
मनासा। पंडित मिश्रा जी कथा का आयोजन 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक होना थी पर स्वास्थ्य के चलते। कथा हुई कैंसिल। फिलहाल कथा अगले साल फिर होगी सभी के चेहरे पर मायूसी छाई।पहले कथा हुई निरस्त फिर चली लम्बी जद्दोजहद के बाद मनासा विधायक की मेहनत रंग लाई थी और कथा आयोजित हुई। पर पंडित जी की स्वास्थ्य कारणों के चलते। इस समय यह बड़ी खबर आ रही है मनासा से कि यह कथा निरस्त हो चुकी है। लाखो की संख्या में उपस्थित भक्तो के बीच पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि आष्टा में आयोजित महादेव की होली के दौरान रंगों के बीच फेंके गए नारियल से चोट लगने के कारण सिर में गंभीर चोट लगी है जिसके कारण चिकित्सकों ने पंडित प्रदीप मिश्रा को कथा न करने का सुझाव दिया। पंडित मिश्रा ने बताया कि कथा अगले एक महीने तक कही भी नहीं होगी। वही अगले साल यह कथा आयोजित की जाएगी। जिसका सारा खर्चा कुबरेश्वर समिति सीहोर के द्वारा किया जाएगा। आयोजक देवड़ा परिवार ही रहेगा बस कथा में आपको शिरकत करना है। फिलहाल कथा का कार्यक्रम निरस्त हुआ वर्तमान समय के लिए कथा निरस्त की गई है आगामी कथा वाचन की सूचना प्रशासन अलग से किया जाएगा