
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
कृष्णा सेवा संस्थान की मासिक मीटिंग संस्थान के सभी घटक की उपस्थिति में आयोजित हुई।
कृष्णा सेवा संस्थान कोषाध्यक्ष आनंद दवे ने बताया कि संस्थान की मीटिंग संस्थापक धर्मेन्द्र दवे,मार्गदर्शक पारस भंडारी,सरंक्षक अशोक व्यास,कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति अध्यक्ष गौतम दाँति,उपाध्यक्ष पवन गहलोत,कृष्णा सुंदरकाण्ड समिति अध्यक्ष ईश्वरदास,कृष्णा खेल संस्थान अध्यक्ष मुकेश सिंह की उपस्थिति में व ओसवाल समाज अध्यक्ष शांतिलाल डागा के आतिथ्य में सम्पन्न हुई जिसमें अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने विगत माह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया व आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।
इसके साथ ही आगामी 9 अप्रेल हिंदू नव वर्ष पर आयोजित होने वाली सनातन प्रीमियर लीग के बारे में सचिव दिलीप अग्रवाल ने क्रिकेट प्रतियोगिता का विस्तृत विवरण पेश किया जिसमें सभी सदस्यों ने सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने अपने प्रतिवेदन में बताया कि विगत माह कृष्णा रक्तदान सेवा समिति जिसके प्रभारी मांगीलाल खत्री,अध्यक्ष गोपाल सैन,उपाध्यक्ष कमलेश वैष्णव व सदस्यों के प्रयासों से 46 यूनिट रक्तदान करवाया गया,व संस्थान की मुख्य शाखा द्वारा 56 परिवारों को राशन सामग्री व अन्य सहायता के साथ 16000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई,इसके साथ ही निर्धन बीमार व्यक्ति को 5100 रूपये व 5100 रूपये की जरूरतमंद की फीस में सहायता की गई व विगत दिनों पानी की किल्लत होने पर परिवहन विभाग व ए एन एम ट्रेनिंग सेंटर में पानी का टेंकर भिजवाया गया।
व विगत सर्दी में 43 तिरपाल,455 कंबल व असहाय परिवारों को गर्म कपड़े,भामाशाह शांतिलाल डागा,के सहयोग से 12 सरकारी विद्यालय में गर्म कपड़े प्रदान किए व महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि भी मनाई गई व प्रतिभाओं को सम्मानित करने का कार्य भी किया जा रहा है।आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।कृष्णा सुंदरकाण्ड समिति के अध्यक्ष ईश्वरदास,उपाध्यक्ष प्रेमदास,कोषाध्यक्ष बालूदास,सचिव भंवरदास व सदस्यों द्वारा 12 सुंदरकाण्ड के पाठ किए गए प्राप्त राशि गौ सेवा में समर्पित की जाएगी व कृष्णा जीव दया सेवा समिति अध्यक्ष जेपी सोनी द्वारा हर रोज कई बीमार मूक पशु पक्षीयों का इलाज किया जा रहा है इसके साथ ही संस्थान सेवा के अनेक प्रकल्प में कार्य कर रही है।
दवे ने कहा कि आगामी गर्मी को देखते हुए हरवर्ष की तरह इस वर्ष भी सेल्फी विथ परिंडा अभियान,निशुल्क परिंडे वितरण व मूक जानवरो के पानी की खेलिया व जगह जगह प्याऊ लगाने का सेवा कार्य अति शीघ्र शुरू किया जाएगा।
कार्यक्रम में भामाशाह शांतिलाल डागा,भंवर भंडारी,जवाहर हुंडिया,घनश्याम सिंह राजपुरोहित,पारस माली,मुकेश गहलोत,कुशल जैन का सम्मान किया गया जिनके द्वारा संस्थान में सहयोग किया गया।
मार्गदर्शक पारस भंडारी ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान जैसी संस्थाओं की जरूरत हर शहर व गाँव में होती है सेवा भावना की नीति से कार्य किया जाए तो असहाय व बेसहारा की हर जरूरत पूरी की जा सकती है।
शांतिलाल डागा ने आभार व्यक्त किया!
इस अवसर पर कृष्णा जवेरीलाल मेहता,अशोक चौपड़ा,हीरालाल प्रजापत,विमल मालवीय,कमलेश सोनी,कमल दवे,कुलदीप दवे,सुरेंद्र दवे,जनक सोनी,रामगोपाल राजपुरोहित,जगदीश जाखड़,सुरेश गोठी,गणपत वैष्णव,युवराज सोनी,मनीष गुप्ता,भरत अग्रवाल,नितेश निम्बार्क,राजू माली,अनुराग अग्रवाल,रामू प्रजापत,कुशल ओझा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


