LIVE TVदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानशिक्षा

चुनाव जागृति अभियान

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

🙏चुनाव जागृति अभियान 🙏

लोक तंत्र में वोट सबसे जरूरी है वोट हर व्यक्ति की पहली जिम्मेदारी है इसलिए वोट हर हाल में देना है, पर प्रत्याशी के चयन में निम्न बातों को ध्यान में रखना जरूरी है

1 वोट उसे दे जो नेत्रत्व क्षमता से परिपूर्ण हो।

2 वोट उसे दे जिसके लिए देश हित सर्वोपरि हो। अपने स्वार्थ को वोट देते समय ताक पर रखे।

3 वोट उसे दे जिसमे प्रामाणिकता हो।जो जनता से किये गये वादों के प्रति दृढ़ संकल्प हो।

4 वोट उसे दे जो सभी व्यसनों से मुक्त हो। ओर नशामुक्ति के लिए प्रयत्नशील हो।

5 वोट उसे दे जो तुस्टीकरण की निति से मुक्त हो।जाति धर्म सेऊपर उठ कर सर्वजन हिताय की सोचें।

6 वोट उसे दे जिसकी कथनी करनी में समानता हो।

7 वोट उसे दे जो देश की संवेधानिक संस्थाओं का आदर करे ओर संस्थाओं पर आसीन व्यक्ति अपने कर्तव्य का पालन पूरी इमानदारी से कर रहे हैं या नहीं इसका भी ध्यान रखें।

8 नोटा को वोट देने का मतलब वोट को कचरे मे डालने जेसा है,नोटा के कारण कोई गलत उम्मीदवार भी चयनित हो सकता है, आपकी नजर में कोई भी योग्य उम्मीदवार नहीं है तो जिसे ओरो के मुकाबले ठीक समझें उसे वोट दे।

9 मुफ्त की रेवङी बांटने वालों को भी कदापि वोट न दे ये देश की प्रगति में बाधक है।

             अणुव्रत समिति लाडनू

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button