बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बीकानेर लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने भरा नामांकन
नामांकन के बाद सिविल लाईन्स में चुनावी जनसभा जोशी, वर्मा, दिया कुमारी एवं चौधरी ने की वोट की अपील शंशीकांत शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर
दिनांक 27 मार्च 2024 बीकानेर से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने आज अपना नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष चार सेट में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी व कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विश्वकर्मा बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार, जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, विधायक सिद्धि कुमारी, विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत, अंशुमान सिंह भाटी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, लोकसभा संयोजक सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई, संतोष बावरी, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, महावीर रांका, सुरेंद्र सिंह शेखावत, महावीर सिंह चारण, दिलीप पूरी, मोहन पूनिया, शिवराज विश्नोई, भंवर लाल जांगिड़, डॉ. अशोक भाटी, लोकसभा मीडिया संयोजक मनीष सोनी उपस्थित रहे।
नामांकन के बाद सिविल लाईन्स में चुनावी जनसभा
बीकानेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने आज चौथी बार बीकानेर भाजपा प्रत्याशी के रूप में बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन भरा नामांकन के बाद विशाल चुनावी जनसभा का आयोजन रविंद्र रंगमंच के आगे सिविल लाईन्स में रखा गया जनसभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, राजस्थान लोकसभा चुनाव सहप्रभारी व दिल्ली पश्चिम सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा, संभाग प्रभारी सी.आर. चौधरी, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक, बीकानेर लोकसभा प्रभारी गजेंद्र सिंह खींवसर उपस्थित रहे।
जनसभा की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की जनसभा में उपस्थित अपार जन समूह इस बात का गवाह है कि बीकानेर ने ठाना है अबकी बार रिकॉर्ड मतों से अर्जुनराम मेघवाल को पुनः विजय बनाना है। बीकानेरवासियों ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के दिग्गजों को उखाड़ फेंकने का काम किया है और अब लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवरत्नों में से एक अर्जुन राम मेघवाल को रिकोर्ड मतों से विजयी बनाकर पूरे देश को कांग्रेस मुक्त करना चाहता है।
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को एक सफल और विकसित राष्ट्र बनाने में लगे हुए हैं. ऐसे में बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल को सर्वाधिक वोटों से जीताकर चौथी बार संसद में भेजना है तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने के बाद भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा। प्रदेश में भाजपा ने सत्ता में आते ही पेपर माफियाओं के लिए एसआईटी का गठन कर दिया। पश्चिमी दिल्ली से सांसद व प्रदेश लोकसभा चुनाव सहप्रभारी प्रवेश साहब सिंह वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 सालो के शासन काल में अंतर्राष्ट्रीय जगत में भारत की जो मजबूत छवि बनकर उभरी है उसकी प्रशंसा करते हुए कहा आंतरिक सुरक्षा के मुद्दो के साथ किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल बीमा योजना, को गिनाते हुए ऐसी सैंकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज हर क्षेत्र के हर वर्ग का व्यक्ति ले रहा है।
बीकानेर लोकसभा प्रभारी गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा जिस तरह केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश में भजनलाल सरकार काम कर रही है उससे प्रभावित होकर पूरे प्रदेश में तीसरी बार 25 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार विजय होंगे और आमजन दिल खोलकर हमारे प्रत्याशी को आशीर्वाद देगी अर्जुनराम मेघवाल चौथी बार रिकॉर्ड मतों से विजय होंगे और डबल इंजन की सरकार प्रदेश में चहुमुखी विकास करेंगी।
आज की नामांकन सभा को बीकानेर संभाग प्रभारी सीआर चौधरी, शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, लोकसभा संयोजक सत्यप्रकाश आचार्य, केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विश्वकर्मा बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार, अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन राजेंद्र नायक, विधायक सिद्धि कुमारी, विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत, अंशुमान सिंह भाटी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई, संतोष बावरी भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल, मोहन सुराणा ने सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी को रिकोर्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की।
आज की आमसभा में, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, एड. मुमताज अली भाटी, भाजपा नेता नंद किशोर सोलंकी, जे.पी व्यास, मोतीलाल हर्ष, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण, पूर्व प्रधान कन्हैयालाल, भूपेन्द्र शर्मा जिला महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, महेश मुंड, श्याम सुंदर पंचारिया, सवाई सिंह तंवर, बाबूलाल गहलोत, आनंद सिंह भाटी, नवरत्न सिंह सिसोदिया, हनुमान सिंह चावडा, विजय उपाध्याय, शिवरत्न अग्रवाल, कुम्भाराम सिद्ध, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, छैल्लु सिंह शेखावत, महेश मुंड, अशोक बोबरवाल, अनिल शुक्ला, दिलीप पुरी,, कोडाराम भादु, रामरत्न धारणिया, निमेश सुथार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड, पूर्व जिलाध्यक्ष मधुरिमा सिंह, कृष्णा कंवर छाजेड, आरती आचार्य, सुनिता हटीला, सरिता नाहटा, भारती अरोडा, सुमन जैन, राधा खत्री, इन्द्रा व्यास, सुमन शेखावत, संगीता शेखावत, उपासना जैन, परि वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष उसमान गनी, असद रजा भाटी, सलीम जोईया, रमजान अब्बासी, श्याम सिंह हाडला, गोपाल गहलोत, बंसीलाल प्रजापत के साथ जिला पदाधिकारी, मोर्चा, मंडल प्रकोष्ठ अध्यक्ष, पार्षद, कार्यकर्ता, हजारों की संख्या में आमजन अपने लाडले प्रत्याशी को आशीर्वाद देने उपस्थित रहे।
शंशीकांत शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल
चुनावी जनसभा में प्रदेशाध्यक्ष सी.पी जोशी ने शशिकांत शर्मा, पार्षद मनोज बिश्नोई, पूर्व पार्षद संतोष प्रजापत, पुनीत ढाल, सरपंच रतिराम, दिनेश शर्मा, दिलीप कुमार दुबे, संजय वशिष्ठ, गणेश कुमावत, सतपाल यादव, पुरूषोत्तम शर्मा, महावीर कुमावत, अशोक तिवाड़ी, बृजेश पाल, सुनील गाबा, पवन गौड, सुनील यादव, परमात्मा मिश्रा, चेतनराम डूडी, श्यामसुंदर बिश्नोई, रामेश्वर सारण, रतीराम शर्मा सरपंच नापासर, भंवर खरोड़, नंदराम, राचन्द्र सारण, तेजाराम ज्याणी, राम प्रताप जाखड़, श्रवण मदेरणा, ओमप्रकाश सांेनियासर, नानूराम प्रजापत, ओमजी, पिं्रयका पूर्व सरपंच, धन्नादेवी प्रजापत, त्रिलोक प्रजापत आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की भापजा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी जोशी ने शशिकांत शर्मा, मनोज बिश्नोई, संतोष प्रजापत, पुनित ढाल, नापासर सरपंच रतिराम शर्मा, अशोक तिवारी सहित पार्टी मंे शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को दुपट्टा पहनाया।
देहात क्षेत्र से भी रही खासी भागीदारी
नामांकन के पश्चात सिविल लाईन्स मंे हुई भाजपा की चुनावी जनसभा में भाजपा बीकानेर शहर के अलावा लोकसभा क्षेत्र के अनूपगढ़, कोलायत, नोखा, खाजूवाला, श्रीडूंगरगढ़, लूणकरनसर से भी हजारों की संख्या मंे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनसभा में शामिल हुए। कोलायत विधानसभा से डूंगरसिंह राठौड़, भंवरलाल उपाध्याय, शिवसिंह खेतोलाई सरपंच, पूर्व सरपंच दीपाराम गेदर, पटु महाराज, सियाणा सरपंच मनोहरसिंह भाटी, पूर्व एडिशनल एसपी जीवनराम गोदारा, गजनेर सरपंच प्रतिनिधि जेठाराम कुम्हार, मोहनलाल मेघवाल, मदनलाल उपाध्याय, पूर्व सरपंच रामेश्वर जाजड़ा गड़ियाला, लिछमण बिठनोक सहित सैकडों कार्यकर्ता। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा से बजरंग सारस्वत, विनोद गिरी गुंसाई, मदन सारस्वत, श्रवण नाई, प्रकाश राजपुरोहित, दिलीप सिंह राजपुरोहित सहित सैकडों कार्यकर्ता। अनूपगढ़ विधानसभा से रघुवीर सिंह धन्जू, बलविन्द्र सिंह भोलिया, संदीप सिंह, अनूप सिंह रामगडिया, ओम लखेसर, मनवीर सिंह, देव ढंुड़ाड़ा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता। नोखा विधानसभा में रामदयाल मेघवाल, ओम प्रकाश सुथार, महेन्द्र संचेती, मांगू सिंह राठौड, हेत राम गोदारा, राज कुमार जाखटीया, भंवर लाल नैण, शंकर लाल सोनी, सुरजमल उपाध्याय, मांगीलाल मण्डा सहित सैकडों कार्यकर्ता। लूणकरनसर विधानसभा से प्रधान कानाराम गोदारा, उप प्रधान कैलाश सारस्वा, पुनित स्वामी, जिला परिषद सदस्य राजूराम धतरवाल, पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल लेघा, श्रेयांस वेद, राहुल पारिक, राजपाल सिंह शेखावत, विश्वनाथ सिद्ध, गणपत दास स्वामी, नापासर मंडल अध्यक्ष जसवंत दैया, लूणकरनसर मंडल अध्यक्ष मालदास स्वामी, महाजन मंडल अध्यक्ष श्रवण सारस्वत सहित सैकडो कार्यकर्ता। खाजूवाला विधानसभा से भोजराज मेघवाल, भागीरथ ज्याणी, जगविन्द्र सिंह सिद्धु, राधेश्याम बिश्नोई, थान सिंह भाटी, धर्मपाल डारा, देवी सिंह शेखावत, जितेन्द्र थापन, डुंगरराम नाई मकेरी,, इन्द्राज नाई सहित सैकडों कार्यकर्ता चुनावी जनसभा में शामिल हुए। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री मोहन सुराणा ने किया।
(मनीष सोनी)
9829291257
लोकसभा मीडिया संयोजक
मीडिया एंव जनसंपर्क

Subscribe to my channel


