LIVE TVदेशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्व

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा *विश्व गौरैया दिवस* पर श्री ओखी माता मंदिर प्रांगण में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा *विश्व गौरैया दिवस* पर श्री ओखी माता मंदिर प्रांगण में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के द्वारा *पर्यावरण से प्यार ,पर्यावरण की सेवा* अभियान के अंतर्गत 20 मार्च को सभी केंद्रो के माध्यम से विश्व गोरेया दिवस पर पक्षियों के लिए सुरक्षित घर एवं साफ पीने के पानी की व्यवस्था चलाने का अनुरोध किया गया, उसी के अंतर्गत बालोतरा केंद्र का कार्य सराहनीय है। नगर परिषद पूर्व सभापति,संरक्षक पारसमल भंडारी ने कहा कि शा हीरालाल शालगराम प्रजापति (एस के कैटरर्स) बालोतरा के सहयोग से ओखी माता मंदिर प्रांगण परिसर में जो पक्षियों के लिए परिंडे लगाने एवम नियमित चुगा, पानी का व्यवस्था चलाने का कार्यक्रम किया गया है ,वह अनुकरणीय है एवं गर्मी को देखते हुए सभी को अपने अपने क्षेत्र के अनुकूल ,पक्षियों के लिए चुगे पानी के परिंडे लगाना चाहिए। रीजनल सचिव महेंद्र चोपड़ा ने अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन, अंतर्राष्ट्रीय महासचिव अशोक गोयल ,अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण निदेशक रवींद्र जैन फलोदी के द्वारा अभियान में सभी को योगदान देने की बात कही। पर्यावरण उपनिदेशक जवाहरलाल हुंडिया ने बालोतरा केंद्र एवं प्रजापति परिवार का आभार व्यक्त किया। उपाध्यक्ष अशोक चोपड़ा ने बताया कि इसअवसर पर उपनिदेशक धर्मेंद्र दवे, जॉन सचिव जवेरीलाल मेहता, संगठन मंत्री हीरालाल प्रजापति, उमाराम पटेल, भंवरलाल भंडारी, गौतम दांती, मोहनलाल दानी, आनन्द दवे सहित सदस्यों एवम ट्रस्ट के सालग राम कंदोई, विशनाराम जालवाल, प्रभु जी रोपिया , पुजारी बिक्रमगिरी, प्रभु सिंह, मंगलाराम माली, रामलाल,संतोष ने भाग लिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button