LIVE TVअपराधखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध थाना कोटकासिम पुलिस की शानदार कार्यवाही

 

जयबीर सिंह खैरथल तिजारा।

 *अवैध शराब तस्करी पर कोटकासिम पुलिस की कार्यवाही करते हुये 07 पेटी अंग्रेजी शराब सहित मुल्जिम रविंद्र कुमार सिंह गिरफ्तार*

 दिनांक 17.03.2024 को कस्बा कोटकासिम से चौकी रोड पर मोटरसाइकिल पर 7 पेटी अवैध शराब ले जाते हुए मुल्जिम रविंद्र कुमार निवासी झारखंड को दबोचा।

मुल्जिम रविंद्र कुमार कस्बा कोटकासिम से बाहर आस पास के गावों में करता था अवैध शराब का कारोबार।

 महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर के आदेश से संचालित अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी आईपीएस (IPS) के आदेशानुसार तथा रतन लाल भार्गव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (RPS) एवं राजेंद्र सिंह(RPS)वृताधिकारी वृत किशनगढ़ बास के सुपरविजन में अपराधों पर नियंत्रण, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी,जुआ, सट्टा, एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों मैं संलिप्त बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही के संबंध में प्राप्त निर्देशों की पालना में थानाधिकारी थाना कोटकासिम नंदलाल जांगिड़ उoनिo के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 17.03.2024 को सायंकालीनसमय थाना कोटकासिमके सामने कस्बा कोटकासिम से चौकी रोड पर की गई नाकाबंदी में मुल्जिम रविंद्र कुमार सिंह पुत्र राधा सिंह उम्र 26 साल निवासी नासूर छतरपुर जिला पलामु(झारखंड) को 07 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटर साइकिल हीरो होंडा नं0 HR36G4634 सहित दबोचने में सफलता प्राप्त की गई।

 *जप्तशुदा शराब का विवरण*

 (1) 06 बॉटल ग्रीन लेबल अंग्रेजी शराब

(2) 24 अध्धे एपीसोड अंग्रेजी शराब

(3) 24 अध्धे ऑफिसर चॉइस अंग्रेजी शराब

(4) 48 प्ववें एपिसोड अंग्रेजी शराब

(5) 48 प्ववें रॉकिंग वोदका देशी शराब

(6) 36 केन अंग्रेजी बीयर और एक मोटरसाइकिल हीरो होंडा नं0 HR36G4634 सहित किया गिरफ्तार।

कोटकासिम थानाधिकारी नन्दलाल जांगिड़ ने बताया कि हमारी कोटकासिम टीम अपराध एवं चोरों, गौ तस्करी शराब तस्करी करने वालों पर , और अपराधियों पर नजर रखते हुये कार्य कर रही हैं।

आज की कार्यवाही में नंदलाल SI थानाधिकारी कोटकासिम, जिला खैरथल तिजारा, शाहबुधीन एएसआई (ASI) पुलिस थाना कोटकासिम जिला खैरथल तिजारा,असर खां पुलिस थाना कोटकासिम, हरिकेश पुलिस थाना कोटकासिम और सतीश मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button