LIVE TVदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

आओ बूथ चले‘‘ कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को दी जानकारी

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

*लोकसभा चुनाव 2024*

बालोतरा, 17 मार्च। पचपदरा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखण्ड अधिकरी राजेश कुमार निर्देशानुसार ‘‘आओ बूथ चले‘‘ कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को दी जानकारी प्रदान की गई।

पचपदरा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखण्ड अधिकरी राजेश कुमार ने बताया कि स्वीप नोडल अधिकारी प्रभु राम चैधरी एवं स्वीप प्रकोष्ठ अधिकारी डॉ.रामेश्वरी चैधरी के निर्देशन में ‘‘आओ बूथ चले ‘‘ कार्यक्रम के तहत बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा सभी बूथों पर मतदाताओं को वोटर लिस्ट में अपना नाम खोजने, अपने मतदान बूथ का नाम खोजने की जानकारी एंड्रॉयड फोन में इंस्टॉल वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से प्रदान की गई। जिससे आम मतदाता ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर विभिन्न जानकारियां हासिल करते हुए मतदाता जागरूकता अभियान में अपना योगदान दे सकता है। इसके साथ विभिन्न एप्प की जानकारी प्रदान कर मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है।

 उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के लिए मोबाइल एप्प सी-विजिल संचालित की जा रही है। यह एप्प किसी भी स्मार्ट फोन में गूगल प्ले स्टोर या एप्प स्टोर पर जाकर डाउनलोड की जा सकती है। इस एप्प के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 100 मिनट में किया जाता है तथा शिकायत करने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाती है। यह एप्प केवल उन्हीं राज्यों की भौगोलिक सीमा के भीतर कार्य करेगी, जहां निर्वाचन चल रहे हैं। इस एप्प की विशिष्टता यह है कि यह लाइव फोटो एवं वीडियो और ऑटो लोकेशन ही कैप्चर करता है ताकि फ्लाइंग स्क्वॉड टीम को समयबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए डिजिटल साक्ष्य मिलना सुनिश्चित हो सके।

शिकायत दर्ज करने से पहले आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली गतिविधि की केवल एक तस्वीर या 2 मिनट का वीडियो बनाएं और संक्षिप्त में इसका वर्णन कर दें। शिकायत के साथ कैप्चर की गई जीआईएस जानकारी स्वतः संबंधित जिला नियंत्रण कक्ष को भेज दी जाती है, जिससे फ्लाइंग स्क्वॉड को कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर भेज दिया जाएगा। शिकायत पर कार्यवाही होने के बाद, उनके द्वारा निर्णय और निपटान के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को एप्प के माध्यम से फील्ड रिपोर्ट ऑनलाइन भेजी जाती है। यदि घटना सही पाई जाती है, तो सूचना को भारत निर्वाचन आयोग के राष्ट्रीय शिकायत पोर्टल पर अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजा जाता है और जागरुक नागरिक को 100 मिनट के भीतर स्थिति के बारे में सूचित किया जाता है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button