जम्मू कश्मीरदेशधर्मपुंछब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

रमज़ान महीने में फल फरुट और सब्जियों की कीमतों मे बढ़ोतरी लुट घसूट है …. ज़ोरावर सिंह 

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार

 

      पब्लिक वैल्फेयर फ्रंट के चैयरमेन ज़ोरावर सिंह शाहबाज ने ईबादत के पवित्र महीना रमज़ान शुरु होने पर सभी देशवासियों को और ख़ासकर मुस्लिम विरादरी को हार्दिक शुभकामनाए दी ।

         उन्होने कहा इस रमजान मे गरीब अनाथ असहाय बुजुर्ग दिव्यांग विधवांए और ज़रुरतमंद लोगों को सहरी और इफ्तारी देकर उन्की सेवा करके ईश्वर की खुशियों को हासिल कर सकते हैं ।

         ज़ोरावर सिंह शाहबाज ने कहा इस पवित्र महीने मे जहां इबारत करने का हुक्म है वहां सेवा करने का भी हुक्म है, लेकिन सभी दुकानदार इस महीने के शुरु होते ही फल फरुट और सब्जियों की कीमतों मे बढ़ोतरी करके लूट घसूट मचा देते है जो सरासर गलत है ।

      उन्होने कहा मे डिप्टी कमीश्नर पुंछ यासीन चौधरी से और राज्य के सभी डिप्टी कमीश्नर से पुरजोर अपील करता हूं के इस मसले मे निजी तोर पर हस्तक्षेप करें , ताकि इबादतगारों को और गरीब जनता को इस लूट घसूट से बचाया जा सके ।

   इस अवसर पर फ्रंट के सदस्य बशीर एहमद जट्ट व और भी जनता मौजूद थी ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button