जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महाशिवरात्रि : नंदी पर सवार हुए महादेव और बाराती बने शिव भक्त
मौत सरदारपुरा सत्संग भवन से निकली शिव बारात

संवाददाता अभिषेक सेन जोधपुर
जोधपुर । महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात महोत्सव समिति की ओर से सरदारपुरा के सत्संग भवन से शिव बारात निकाली गई जो गोल बिल्डिंग जालोरी गेट से सिरे बाजार होती हुई अचलनाथ महादेव मंदिर पर पहुंचकर संपन हुई। समिति के महामंत्री नवरत्न शर्मा ने बताया कि संत हरिराम
शास्त्री, संत सुनील महाराज सहित अन्य संतों के सान्निध्य में शुभारंभ इस शिव बारात को विधायक अतुल भंसाली,
देवेंद्र जोशी, जिला अध्यक्ष बीजेपी देवेंद्र सालेचा, कांग्रेस अध्यक्ष नरेश जोशी, विहिप प्रांत अध्यक्ष डॉ. राम गोयल, प्रांत संघचालक हरदयाल वर्मा, महोत्सव समिति अध्यक्ष भेरूसिंह
माली, यात्रा प्रमुख पुनीत शर्मा आदि ने रथ में महादेव व डोली में उज्जैन से आए महाकाल की पूजा अर्चना कर विधिवत प्रारंभ किया
समिति समन्यवक नवीन मित्तल ने बताया कि बारात में उज्जैन से आई महाकाल के विग्रह डोली में महाकाल टोली, दिल्ली की अगोरी की भस्म होली खेलती टोली, गुजरात के मेहसाणा से आई रौद रूप में काली माता का महादेव की छाती पर अग्नि नृत्य आकर्षक का केंद्र रहे। साथ ही नंदी पर सवार जरी का साफा उस पर मोड़ तुरी कलंगी लगा दुल्हा बने महादेव भक्तों की नजर निहारते ही मानों बस ही गए।
समिति संयोजक सतीश पंवार ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधु समदानी, जितेंद्र सांवरिया, प्रकाश सीरवी, धनराज प्रजापत, अशोक गहलोत सहित उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीपेश भाटी व अमित पाराशर ने किया ।

Subscribe to my channel


