बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
सोशल मीडिया शंखनाद बैठक कार्यशाला संपन्न

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा जिला अध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु के नेतृत्व में सोशल मिडिया जिला संयोजक महेंद्र लखारा द्वारा बालोतरा में सोशियल मिडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया!
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि
जिला अध्यक्ष श्री बाबू सिंह ने कार्यकर्ताओं को बताया कि भाजपा की सफलता में सोशियल मिडिया का महत्वपूर्ण योगदान है हम सभी को केंद्र की जनहित योजनाओं को सोशियल मिडिया पर प्रचारित करना चाहिए ताकि प्रत्येक व्यक्ति जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ सके!
सोशियल मिडिया जिला संयोजक महेंद्र लखारा ने सोशियल मिडिया को संचालित करने व सोशियल मिडिया पर कैसे योजनाओं के बारे में जानकारी ली जाती है इसके बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से अवगत करवाया!
पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा ने कहा कि आजकल प्रत्येक व्यक्ति सोशियल मिडिया से जुडा हुआ है हम सभी को इसी के माध्यम से इस बार 400 पार का सपना साकार करना होगा ये भाजपा की सफलता का मुख्य सूत्रधार है!
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल,राजेश पूरी जिला मंत्री शंकर भाटी जिला सोशल मीडिया संयोजक महेन्द्र लखारा,गुड़िया मेघवाल,पांचा राम पंचारिया,अशोक पालीवाल,बजरंग गौड़,रवि सोनी,अशोक दर्जी,आम्बसिंह सिनेर,हितेश माली,छोटू लोहार,सज्जन सिंह,राजूराम भील सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


