बालोतराब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानशिक्षा

इनरव्हील क्लब बालोतरा ने हैप्पी स्कूल कार्यक्रम की शुरुआत की

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा 6 मार्च इनरव्हील क्लब बालोतरा द्वारा हैप्पी स्कूल कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अध्यक्ष ममता गोलेच्छा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष मे पांचवे प्रोजेक्ट में दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा मे लाने का प्रयास कर रही सवेरा संस्था द्वारा संचालित स्नेह मनोविकास विद्यालय को हैप्पी स्कूल बनाने हेतु बच्चों की आधारभुत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही शिक्षण एवं खेल सामग्री उपलब्ध करवाई गई हे । गोलेछा ने बताया इस विद्यालय मे अध्ययनरत 35 विभिन दिव्यांगता बच्चों को क्लब की तरफ से भोजन करवाया गया साथ ही उन्हे उपहार वितरण किये गये । इस अवसर पर सवेरा संस्था के सचिव सत्यनारायण ने इनर व्हिल क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा की दिव्यांग बच्चों की शिक्षा हेतु सामाजिक संस्थाओ, क्लबो की भागीदारी बहुत महत्व पूर्ण हे इनके सहयोग से हमारा मनोबल भी बढ़ता हे साथ ही इन बच्चों को खुशी भी मिलती । सत्यनारायण ने कहा की इनर व्हील क्लब का हमेशा सहयोग एव स्नेह रहा हे जो आगे भी बना रहेगा। इस अवसर पर अध्यक्षा श्रीमती ममता गोलेच्छा, सचिव श्रीमती पवित्रा डागा, श्रीमती बबली पाटोदी, श्रीमती रजनी शिवनानी, श्रीमती कविता बाफना, श्रीमती प्रीति जैन , श्रीमती राधा गर्ग, श्रीमती खुशबु ढेलरिया, श्रीमती अनिता सलेचा आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button