LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
विश्व महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा के तीन दिवसीय कार्यक्रम आज से शुरू-भारती सैनी अध्यक्ष जिला महिला मोर्चा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
*विश्व महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा के तीन दिवसीय कार्यक्रम आज से शुरू-भारती सैनी अध्यक्ष जिला महिला मोर्चा*
विश्व महिला दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने तीन दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। इस सिलसिले की शुरूआत 4 मार्च को नांगल चौधरी खंड के गांव भोजावास स्थित सरस्वती स्कूल में मनाए जाने वाले नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम से की जाएगी। शक्ति वंदन कार्यक्रम की शुरूआत मैराथन से की जाएगी।
*यह जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान एवं नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन भारती सैनी ने बताया कि विश्व महिला दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं की ओर से उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश मिले हैं। इस कड़ी में 4 मार्च को प्रात: 12 बजे शक्ति वंदन कार्यक्रम होगा, जो गांव भोजावास के स्कूल में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दयाराम यादव एवं जिला संयोजक अमित भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।*
इसी प्रकार 5 मार्च को महिलाओं द्वारा स्कूटी, बाइक एवं साइकिल रैली आयोजित की जाएगी तथा यह रैली कार्यक्रम विधानसभा स्तर का होगा और जिले की चारों विधानसभाओं में आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 6 मार्च को प्रात: साढ़े 10 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संबोधन कार्यक्रम होगा।
*भारती सैनी ने बताया कि पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के बारासत क्षेत्र से महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समारोह में भाग लेंगे, जिसका प्रसारण मंडल स्तर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी दिन 6 मार्च को ही प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम भी प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में होगा तथा करनाल में होने वाले कार्यक्रम में वहां की नौ विधानसभाओं के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग लेंगे, जबकि शेष 81 विधानसभाओं में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे।*
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी देश-प्रदेश की महिलाओं को खूब मान-सम्मान एवं प्रोत्साहन दे रही है तथा महिला जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को अपनाकर सभी महिलाएं खुद को अपने पैरों पर खड़ा करके स्वावलंबी बना सकती हैं। उन्होंने जिले की सभी महिलाओं खासकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से इन सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
Subscribe to my channel


