खैरथल- तिजाराधर्मब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

श्री शीतल दास जी महाराज आश्रम रैनागिरी धाम में दो दिवसीय लख्खी मेला कल से

 

जयबीर सिंह ब्यूरो चीफ / बस्ती टाईम्स 24 न्यूज

 

मुण्डावर उपखंड के समीपवर्ती गांव रैणागिरी की अरावली पहाड़ियों के मध्य स्थित श्री श्री 1008 श्री शीतल दास जी महाराज का वार्षिकोत्सव समारोह व दो दिवसीय लख्खी मेला 28 फरवरी बुधवार से प्रारंभ होगा।जिसमें 28 फरवरी को प्रात: 9 बजे से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में रक्तवीर रक्तदान करेंगे।वही 11 बजे से विशाल संत समागम होगा जिसमें दुर दराज से प्रसिद्ध संत महात्मा,महामंडलेश्वर,जगद्गुरु पधारेंगे वही रात्रि को विशाल जागरण कार्यक्रम होगा जिसमें प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सम्पूर्ण रात्रि बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा।साथ ही 29 फरवरी गुरुवार को मेला व विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें पंजाब,हरियाणा,हिमाचल,उत्तर प्रदेश,हरिद्वार सहित दुर दराज से हजारों की संख्या में भक्तगण पहुंचकर बाबा के दरबार में मत्था टेक अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button