बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापारशिक्षा
आयकर विभाग कार्यालय में टैक्स बार एसोसिएशन और सीए सी पी ई सेंटर के सदस्यों को सम्मानित किया गया

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
आयकर विभाग कार्यालय में टैक्स बार एसोसिएशन, सीए सी पी ई सेंटर सदस्यो को आयकर नवीनतम प्रावधान के बारे में सयुंक्त आयकर आयुक्त श्रीमती निधि नायर ने विस्तृत जानकारी प्रदान की। आयकर भवन में टैक्स बार एसोसिएशन एवं सीए चैप्टर संगठन के जुगराज वडेरा, पवन गर्ग, ओम प्रकाश बांठिया,अशोक बंसल ,नीरज गोयल एवं जितेंद्र मंत्री ने संयुक्त आयकर आयुक्त निधि नायर एवम विशेषज्ञ सीए अमित कोठारी का सम्मान किया गया । आयकर भवन में आयोजित कार्य क्रम में संयुक्त आयकर आयुक्त निधी नायर ने आयकर संबंधी जानकारी के साथ ही एडवांस टैक्स में टी डी एस राशि नियत समय पर जमा करा राष्ट्र विकास कार्यों में योगदान देने की बात कही । इस अवसर पर आयकर अधिकारी शांतिचंद लोढ़ा ने भी सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से करदाताओं के माध्यम से टैक्स राशी में अभिवृद्धि करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट अमित कोठारी ने भी एमएसएमई धारा 43 बी एच,बजट प्रावधानों की, आयकर रिटर्न संबंधी विषय पर चर्चा हुई, जिसमें सीए रमेश टावरी, विजय वडेरा ,जावेद मोहम्मद, भरत बिंदल, कीर्ती ढेलरिया, हसमुख गोगड़,अभिषेक, तातेड, गुप्ता, टीकम सहित सदस्यो ने भाग लिया।

Subscribe to my channel


