बालोतरा, 14 फरवरी। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने बुधवार को सामुदायिक भवन बीपीएल कॉलोनी के पास स्थापित श्रीअन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने प्रातः सामुदायिक भवन बीपीएल कॉलोनी के पास संचालित श्रीअन्नपूर्णा रसोई में पहुंचे तथा निरीक्षण कर साफ-सफाई और भोजन सामग्री का निरीक्षण किया। उन्होंने श्री अन्नपूर्णा रसोई में निर्मित भोजन को देखा तथा उसकी गुणवत्ता को परखा।
इस दौरान उन्होंने श्रीअन्नपूर्णा रसोई में भोजन ग्रहण करते आमजन से भोजन का फीडबैक लिया।
जिला कलक्टर ने श्री अन्नपूर्णा रसोई के भोजन, वहां की व्यवस्थाओं व आमजन को दी जा रही सुविधाओं को लेकर संतोष व्यक्त करते हुए नियमित साफ सफाई के साथ पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान नगर परिषद आयुक्त मघराज डूडी, अधिशाषी अभियन्ता विवेकानंद ठागरिया, सफाई निरीक्षक मेनका विश्नोई भी साथ रहे।