LIVE TVखैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्वशिक्षा

पवित्र मनन दीप द्वारा बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का भजन पूजन कर गौ माता को खिलाया गुड और चारा- गुरुदेव भास्कर भारद्वाज

 

संवाददाता जयबीर सिंह(कोटकासिम)

पवित्र मनन दीप द्वारा बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का भजन पूजन कर गौ माता को खिलाया गुड और चारा,आज के दिन मां शारदा की आराधना करने और सेवा कार्य करने से मिलती है अच्छी वाणी और ज्ञान-गुरुदेव भास्कर:- पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा बसंत पंचमी के पावन अवसर पर गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने मां शारदा का विशेष पूजन कर अपने सत्संग परिवार के साथ गौ माता को गुड और चारा खिलाया! वही भजन गायक कालू राजा और संस्कार उर्फ गोली प्रजापत द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई! इस दौरान गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा आज के दिन मां शारदा की आराधना और विशेष पूजन करने से और सेवा कार्य करने से मां सरस्वती की असीम दया हमें प्राप्त होती है और हमें अच्छी वाणी और ज्ञान प्राप्त होता है! उन्होंने कहा मां शारदा का सात्विक रूप है हमें भी अपने विचार व्यवहार आहार सात्विक रखने चाहिए और मां का विशेष पूजन करना चाहिए जिससे मां शारदा की विशेष दया हम प्राप्त कर सकें! इस दौरान पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम के संस्थापक एवं विख्यात ज्योतिषी गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, सत्संग सचिव संस्कार उर्फ गोली प्रजापत, भजन गायक कालू राजा, राजेश कुमार, सतबीर कुमार, प्रेम देवी, विमला देवी, लक्ष्मी देवी शाहित सत्संग परिवार के लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button