*पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान दिए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार*
*जिला भाजपा कार्यालय में चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें किया नमन*
नारनौल भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष दयाराम यादव के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनको नमन करते हुए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया।
*उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार पाँच हस्तियों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने का एलान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया है। किसान नेता पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, हरित क्रांति के जनक डा. एमएस स्वामीनाथन को देश का यह सर्वोच्च सम्मान देकर प्रधानमंत्री ने किसान और कमेरे वर्ग के लोगों को भी सम्मान दिया है। जिला महेन्द्रगढ़ भाजपा के समस्त कार्यकर्ता इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं।*
इस अवसर पर ज़िला महामन्त्री अमित मिश्रा, भवानी सिंह राजपूत, मण्डल अध्यक्ष मनीष संघी, संजय अमन, सुशील चौटाला, संदीप यादव, देव शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कैप्शन- पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते जिला अध्यक्ष दयाराम यादव व अन्य भाजपा कार्यकर्ता