LIVE TVबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जिला कलक्टर ने किया बायतु उपखंड क्षैत्र का दौरा

उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण एवं दिए निर्देश

संवाददाता संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा, 06 फरवरी। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने मंगलवार को उपखण्ड क्षेत्र बायतु का निरीक्षण किया।

 जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने मंगलवार को उपखण्ड कार्यालय, तहसील कार्यालय, पंचायत समिति, ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय, सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय एवं उपजिला अस्पताल बायतु का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने उपखण्ड अधिकारी को उपखण्ड नियमित रूप से जनसुनवाई करने व प्राप्त परिवादो के उचित निस्तारण के निर्देश दिए।

निरीक्षण दौरान जिला कलक्टर ने तहसीलदार को रिकार्ड रूम व्यवस्थित करने, पीएम किसान की केवाईसी कार्य में प्रगति लाने व लंबित नामान्तकरणों को समय पर निस्तारण हेतु निर्देशित किया। विकास अधिकारी को अपूर्ण पीएम आवास का कार्य पूर्ण करवाते हुए पीएम आवास की किश्ते समय पर जारी करने, मनरेगा में ज्यादा से ज्यादा लोगो को रोजगार उपलब्ध करवाने के साथ अपूर्ण कार्यों को पूरा करवाने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट के लंबित कार्यों को पूरा करने, पेंशन के लाभार्थियों के वार्षिक सत्यापन के कार्य को शत प्रतिशत रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपजिला अस्पताल में साफ-सफाई दुरूस्त रखने, पुराने रिकार्ड की पत्रावलियों के समय पर निस्तारण, ड्यूटी रोस्टर के अनुसार चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों को समय पर आने हेतु पाबन्द करने, आयुष्मान भारत योजना में शत प्रतिशत ईकेवाईसी करवाने व शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव करवाने हेतु निर्देश दिये। इसके साथ जिला कलक्टर ने सभी विभागो में स्वीकृत पद, रिक्त पद व भरे हुए पदों व विभाग में चल रही योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली व योजनाओं के शत प्रतिशत कियान्वयन हेतु निर्देशित किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button